बिजली कंपनी ने जगह – जगह चस्पा की बकायादारो की सूची चर्चा में

✓बिजली कंपनी ने जगह – जगह चस्पा की बकायादारो की सूची चर्चा में
मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ी सांवलीगढ़
बिजली कंपनी के द्वारा अब बकाया दार बिजली उपभोक्ताओं जिन्होंने लंबे अरसे से बकाया बिजली बिल नही भरा उन्होंने पहले उन्हे चेतावनी दी लेकिन फिर भी बकाया राशि जमा नही की गई तो बिजली कंपनी के अधिकारी ने चौराहे पर बकाया
दारो की सूची चस्पा कर दी वह भी बकायदा फ्लेक्स पर। जीन विद्युत सब स्टेशन के अंतर्गत ग्राम टाहली, कुम्हली, गोनी घाट, महुपानी, बोदी जुनावानी सहित अनेक गावों के बकायदारो को चिन्हित कर उनके नाम सार्वजनिक किए गए जो चर्चा में है। उपभोक्ताओं का कहना है यह उनकी तोहीन की जा रही है बिजली कंपनी को ऐसा नही करना था। वही जो उपभोक्ता नियमित बिजली बिल अदा कर रहे है वे यह बकायदारो की सूची देखकर ठहाके लगाते नजर आ रहे है।