Betul and MP Latest News

खेड़ी की प्राची राठौर बनी चार्टेड अकाउंटेड

गांव की बेटी ने किया गांव का नाम रोशन

✓खेड़ी की प्राची राठौर बनी चार्टेड अकाउंटेड

✓गांव की बेटी ने किया गांव का नाम रोशन

परिधि न्यूज  खेड़ीसावलीगढ़
जिला मुख्यालय के समीप बसे ग्राम खेड़ीसावलीगढ़ निवासी व्यवसायी रमन रामरतन राठौर की सुपुत्री ने प्राची ने प्रतियोगी परीक्षा में चार्टड अकाउंटेड सी ए परीक्षा के  परिणाम में सफलता हासिल की। प्राची ने सी ए बनकर ग्राम खेड़ी सावलीगढ़ में एक मिसाल कायम की है प्राची राठौर की सफलता पर परिजनों और सामाजिक बंधुओ ने बधाई दी है।प्राची अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को देती है।एक मध्यम वर्गीय परिवार में रहते हुए उन्होंने मेरी पढ़ाई में पूरा साथ दिया राठौर समाज के जिला अध्यक्ष सुभाष राठौर ने कहा कि प्राची राठौर की सफलता पर पूरा राठौर समाज गौरवांवित है आगामी 13अगस्त को राष्ट्र वीर दुर्गादास राठौर की जयंती पर जिला स्तरीय समारोह में प्राची राठौर को सम्मानित किया जावेगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.