सेलगांव के खूनी संघर्ष में एक और घायल की नागपुर में मौत

✓सेलगांव के खूनी संघर्ष में एक और घायल की नागपुर में मौत
परिधि न्यूज खेड़ी सांवलीगढ़
बैतूल कोतवाली अंतर्गत समीपस्थ ग्राम सेलगाव में एक सप्ताह पूर्व जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही व्यक्ति किसन धुर्वे ने तीन लोगो
पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया था। जिससे एक महिला चंपा बाई की मौत हो गई वही चंपा बाई उईके के पति संतोष उइके को अधिक चोट लगने से उपचार के लिए नागपुर रेफर किया गया था लेकिन संतोष उइके की भी नागपुर के अस्पताल में मौत हो गई। ज्ञात रहे इस मामले में हमलावर किसान धुर्वे को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस विवाद में पति पत्नी दोनो को मौत हो गई मृतक चिचोली अस्पताल लेब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था।