Betul and MP Latest News

अब अंतिम संस्कार के लिए नही होगा लकड़ियों का टोटा, 60 क्विंटल लकड़ी की पहली खेप पहुंची खेड़ी डिपो

ग्रामीणों ने कहा धन्यवाद परिधि

✓खेड़ी निस्तार डिपो में पहुंची लकड़ी की खेप ग्रामीणों ने कहा धन्यवाद परिधि

परिधि न्यूज बैतूल/ खेड़ीसावलीगढ़


कम समय में ही लोकप्रियता प्राप्त कर चुके न्यूज पोर्टल परिधि न्यूज में विगत 7 जुलाई रविवार को परिधि न्यूज द्वारा “यहां मुर्दों को करना पड़ता है अंतिम संस्कार के लिए इंतजार…!!”
“चिता जलाने के लिए लकड़ियां नहीं मिलने पर टायर से जलाये जा रहे शव” शीर्षक से प्रमुखता से समाचार जारी किया गया।
साथ ही कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के संज्ञान में भी परिधि न्यूज द्वारा इस समस्या को लाया गया। जिसके बाद उन्होंने तत्काल डीएफओ को इस संबंध में निर्देशित करने का कहा।इधर दक्षिण वन मंडल के डीएफओ विजयानंतम टी आर द्वारा भी तत्काल एक्शन लेते हुए डीएफओ प्रोडक्शन से खेड़ी सांवलीगढ़ के निस्तार डिपो में जलावन लकड़ी की आपूर्ति की मांग की।

परिधि न्यूज से चर्चा में डीएफओ विजयानंतम टी आर ने बताया कि सोमवार 8 जुलाई को खेड़ी डिपो में जलावन फिर से भर दिया जायेगा। सहायक परिक्षेत्र अधिकारी ओमकार मालवी, वनपाल महेश सोनी ने बताया कि आज 8 जुलाई को शाम 5बजे निस्तार डिपो में लगभग 60 क्विंटल जलाऊ लकड़ी की एक खेप पहुंच गई।

महेश सोनी ने बताया की अभी और जलावन की खेप डिपो में आयेगी। उन्होंने बताया की डिपो से जलावन की डीमांड कई बार की गई लेकिन परिधि न्यूज में समाचार आने के बाद तत्काल कार्रवाई हुई। ग्रामीणों को अब सुगमता से अंत्येष्ठि के लिए लकड़ियां खेड़ी डिपो से मिल सकेगी। खेड़ी वासियों ने परिधि न्यूज का आभार माना है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.