खेलों में भी बेहतर कैरियर की संभावनाएं है:मदन मोहन कटियार
प्रसिद्ध खेल प्रशिक्षक गोपाल खतारे एवं खेल शिक्षक सचिन हुड्डा बच्चो को दे रहे प्रशिक्षण
✓खेलों में भी बेहतर कैरियर की संभावनाएं है:मदन मोहन कटियार
✓प्रसिद्ध खेल प्रशिक्षक गोपाल खतारे एवं खेल शिक्षक सचिन हुड्डा बच्चो को दे रहे प्रशिक्षण
परिधि न्यूज आमला

रेलवे स्टेडियम आमला में केंद्रीय विद्यालय आमला के क्रिकेट खिलाड़ियों को क्रिकेट खेल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इसके अंतर्गत क्रिकेट प्रशिक्षण श्रृंखला मैच का आज शुभारंभ हुआ इसके अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय आमला की क्रिकेट टीम और सीटी क्रिकेट एकेडमी के बीच क्रिकेट मैच खेला गया।इस प्रशिक्षण मैच के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि के तौर पर श्री मदन मोहन कटियार प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय आमला उपस्थित थे वही विशिष्ट अतिथि के तौर पर नितिन गाडरे नपा अध्यक्ष आमला उपस्थित थे।वही अन्य अतिथियों में मनोज विश्वकर्मा समाजसेवी,सचिन हुड्डा स्पोर्ट्स टीचर केंद्रीय विद्यालय आमला,खेल प्रशिक्षक गोपाल खतारे,राजू गार्गव आदि उपस्थित थे। प्रसिद्ध खेल प्रशिक्षक गोपाल खतारे बच्चो को क्रिकेट के गुर सिखा रहे है।इनके द्वारा बच्चो को क्रिकेट खेल के प्रशिक्षण के साथ साथ खेल की बारीकियां भी सिखाई जा रही है।इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए श्री मदन मोहन कटियार प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय आमला ने अपने विचार रखते हुए कहा कि खेल के अभ्यास से मनुष्य का चारित्रिक और आध्यात्मिक विकास भी होता है । खेल मे भाग लेने से खिलाड़ियों में सहिष्णुता, धैर्य और साहस का विकास होता है तथा सामूहिक सदभाव और भाईचारे की भावना बढ़ती है। खेलकूद अप्रत्यक्ष रूप से आध्यात्मिक विकास में भी सहायक होते हैं ये जीवन संघर्ष का मुकाबला करने की शक्ति प्रदान करते है।

अपने संबोधन में नितिन गाडरे अध्यक्ष नगर पालिका आमला ने कहा कि खेल हमें जीवन में बहुत सारी आवश्यक चीजों को सीखने देता है। यह हमारे व्यक्तित्व, आत्मविश्वास के स्तर में विकास और शारीरिक व मानसिक संतुलन बनाये रखने में मदद करता है।
प्रशिक्षण क्रिकेट मैच में बच्चों को बॉलिंग बैटिंग फील्डिंग के साथ साथ क्रिकेट की बारीकियां सिखाई जा रही है।प्रसिद्ध क्रिकेट प्रशिक्षक गोपाल खतारे इन बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे है।