Betul and MP Latest News

विधवा महिला की पहले मंदिर में भरी थी मांग, फिर थाने में पहनाई माला 

दूसरी शादी की तैयारी में था प्रेमी थाने पहुंची महिला तो मुलताई पुलिस ने पहनवाई माला 

✓विधवा महिला की पहले मंदिर में भरी थी मांग, फिर शादी में पहनाई माला 

✓दूसरी शादी की तैयारी में था प्रेमी थाने पहुंची महिला तो मुलताई पुलिस ने पहनवाई माला 

रिपोर्टर / राजेश खड़से परिधि न्यूज मुलताई

नगर के पुलिस थाने में मंगलवार पुलिस के समक्ष विवाह संपन्न हुआ और विवाह के बाद दोनों पति-पत्नी को हंसी-खुशी घर भेजा गया। एसआई सोनम साहु ने बताया कि “1 जुलाई को आवेदिका मीरू पति स्व. राजकुमार लिखितकर उम्र 32 वर्ष निवासी सोनोली ने थाना उपस्थित आकर मौखिक शिकायत की कि अनावेदक सतीश सोनारे ने करीब 01 साल पहले शिव मंदिर सोनोली रोड में मांग भरकर एवं मंगलसूत्र पहनाकर आवेदिका से शादी कर ली थी। लेकिन किसी को भी कुछ बताने से मना किया था। इस दौरान अगर आवेदिका अनावेदक का फोन नहीं उठाती थी, तो वह आवेदिका से झगडा, लड़ाई विवाद करता था। आवेदिका के मांग न भरने पर उसके साथ मारपीट करता था। वह मेरे घर आता था और रूकता भी था, जो उसके मेरे साथ आने जाने और घर में रूकने के कारण सभी जगह मेरी बदनामी हो गई थी। जिसकी जानकारी मेरे मायके व ससुराल वाले दोनों को है। मेरा 12 वर्षीय बेटा भी मेरे साथ नहीं रहना चाहता। बोलता है कि जाओ जाकर उसी के साथ रहो। मेरे मायके व ससुराल पक्ष के लोग भी मुझे रखने को तैयार नहीं है। सतीश अब कहीं और शादी करने जा रहा है। मैं मायके ससुराल कहीं की नहीं रही। अब अगर सतीश भी मुझे नहीं रखेंगा तो मेरे पास कोई आसरा नहीं है। मैं चाहती हूं कि सतीश को समझाया जाये की वह मुझे साथ रखे।” इस दौरान आवेदिका ने यह भी बताया कि उसने 28 मार्च को अनावेदक सतीश द्वारा उसके साथ मारपीट करने एवं गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने संबंधी शिकायत थाने में की थी। जो आवेदिका के द्वारा शिकायत आवेदन पेश किया गया। जिसमे आवेदिका द्वारा यह लेख करवाया कि अनावेदक आवेदिका पर जबरन शादी करने के लिये दबाव बना रहा है। रास्ते में आने जाने के दौरान उसे रोककर अपशब्द कहता है। उसके साथ मारपीट किया, जान से मारने की धमकी दी एवं चाकू दिखाकर डराया। जिस संबंध में आवेदिका से पूछताछ की गई की और दौरान आवेदिका के द्वारा दोनों के बीच पूर्व में शादी होने एवं संबंध होने के संबंध में कोई जानकारी थाने पर दी गई थी या नहीं तो, आवेदिका के द्वारा कोई जानकारी इस प्रकार की न देना बताया। उस समय सतीश के साथ शादी न करने की मंशा जाहिर की थी।

दोनो परिवारों को बुलवाकर कराया समझौता

प्रारंभिक जांच के यह तथ्य सामने आये की आवेदिका अनावेदक सतीश के साथ रहना चाहती है। जिस संबंध में उसे समझाइस देने की मंशा प्रकट की, वर्तमान में कोई कार्यवाही नहीं चाहती है। साथ ही आवेदिका द्वारा दोनो के बीच शादी होने एवं दोनों ही परिवार के लोगो को इस संबंध में जानकारी होने की बात भी कही है। अतः आवेदिका की समस्या को ध्यान में रखते हुए दोनो ही परिवारों को बुलवाकर आवश्यक एवं न्यायोचित कार्यवाही की गई। पुलिस थाने में ही परिजनों को बुलाकर माला पहनाकर शादी करवाई गई। इस दौरान पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। दोनो को एक साथ हसी खुशी विदा किया गया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.