Betul and MP Latest News

लक्कड़जाम प्राथमिक शाला में हस्ताक्षर कर घर लौटी 2 शिक्षिकाएं, बीआरसी के औचक निरीक्षण में सच उजागर

बीआरसी ने जारी किए कारण बताओ नोटिस

✓प्राथमिक शाला लक्कड़ जाम में अनुपस्थित मिली शिक्षिका

परिधि न्यूज भीमपुर
आदिवासी विकासखंड के अंतर्गत प्राथमिक शाला लक्कड़ जाम में आज भीमपुर बी आर सी श्री जयसवाल द्वारा दोपहर करीब 2 बजे आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान  प्राथमिक शाला लक्कड़ जाम में दो शिक्षिकाएं नदारत मिली। बताया गया कि शाला में निरीक्षण के दौरान 20 छात्राएं उपस्थित थी और उनको शैक्षणिक कार्य एक अतिथि शिक्षक के द्वारा कराया जा रहा था। मौके पर पहुंचे बीआरसी द्वारा जानकारी ली गई तो सामने आया कि शिक्षिकाएं हस्ताक्षर करके घर चली गई थी। बीआरसी द्वारा बताया गया की मौके पर दोनों शिक्षिकाओं को मोबाइल पर चर्चा की गई तो उन्होंने बच्चों के पालकों से मिलने का बहाना कर दिया, जबकि दोनों शिक्षिकाएं लक्कड़ जाम से वापस अपने घर चली गई थी। हाल ही में 26 जून को जब बीएससी नंदराम पांसे द्वारा निरीक्षण किया गया था तब भी यह दोनों शिक्षिकाएं नदारत थी।

मौके पर पंचनामा बनाकर दोनों शिक्षिकाओं को कारण बात नोटिस जारी किया गया है भीमपुर बी आर सी द्वारा पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है। इधर ग्रामीणों द्वारा भी बताया गया कि अक्सर प्राथमिक शाला की शिक्षिकाएं इसी तरह हस्ताक्षर कर घर चली जाती है जिससे बच्चों का शैक्षणिक स्तर खराब हो रहा है।भीमपुर बीआरसी द्वारा अनुपस्थित शिक्षिका वर्षा उइके एवं रत्नमाला को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.