गोस्वामी तुलसीदास को गंवार कहकर फिर घिरे पंडितजी
अब खेड़ी के शिव मंदिर से पंडित प्रदीप मिश्रा के खिलाफ़ विरोध का शंखनाद

✓अब खेड़ी के शिव मंदिर से पंडित प्रदीप मिश्रा के खिलाफ़ विरोध का शंखनाद…..
✓गोस्वामी तुलसीदास को गंवार कहकर फिर घिरे पंडितजी
मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ी सांवलीगढ़
यू पी के बाद अब मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में सीहोर के प्रसिद्ध कथा वक्ता पंडित प्रदीप मिश्रा के विरुद्ध विरोध के स्वर मुखर हो रहे है। प्रदीप मिश्रा ने बैतूल जिले के मुलताई से उद्गमित सूर्यपुत्रि मां ताप्ती के विरुद्ध अशोभनीय टिप्पणी की उससे संत समाज नाराज है। वही इंदौर की कथा में रामचरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास के विरुद्ध टिप्पणी करने से गोस्वामी समाज बेहद नाराज है। खेड़ी सांवली गढ़ के प्राचीन शिव मंदिर में रविवार 30 जून को रात 9 बजे जिला गोस्वामी समाज के पदाधिकारियों के साथ ग्राम के तथा चिचोली और आस पास के ग्रामों से आए हुए गोस्वामी जनों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से पंडित प्रदीप मिश्रा जी द्वारा गोस्वामी तुलसीदास जी लिए जो गंवार शब्द कहा गया। उस पर घोर आपत्ति जताई गई। समाज ने माना की पंडित प्रदीप मिश्रा जी ने गोस्वामी तुलसीदास जी का अपमान करने के उद्देश्य से इस शब्द का उपयोग किया हैं।जिससे तुलसी दास जी का अपमान हुआ है। जिस कारण पूरे गोस्वामी समाज की आस्था और निष्ठा को ठेस पहुंची है। उपस्थित जनों ने गहन विचार विमर्श कर यह निर्णय लिया हैं की जिले भर के गोस्वामी एक जुट होकर 4 जुलाई दिन गुरुवार को बैतूल में एक विशाल आम सभा का आयोजन कर पंडित प्रदीप मिश्रा जी के खिलाफ अपना विरोध और रोष प्रदर्शित करेंगे। तथा प्रशासन से पंडित प्रदीप मिश्रा जी के खिलाफ कार्यवाही की मांग करेंगे। ताकि उन्हें उनकी गलती का एहसास कराया जा सकें। और वे संपूर्ण गोस्वामी समाज से माफी मांगे