Betul and MP Latest News

सेलगांव में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष दो की हालत गंभीर

✓सेलगांव में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष दो की हालत गंभीर

मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ी सांवलीगढ़
जमीनी विवाद को लेकर बैतूल कोतवाली अंतर्गत ग्राम सेलगांव में दो आदिवासी परिवारों में जमीनी विवाद का मामला खूनी संघर्ष में बदल गया और
तीन लोग घायल हो गए। दो लोगो की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना आज तीन बजे की है सेलगांव निवासी संतोष उइके, पत्नी चंपा उइके और संतोष उइके का विवाद ग्राम के ही किसन उइके से भूमि विवाद चल रहा था की आज इस विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया किसन ऊईके ने संतोष ऊईके की पत्नी चंपा और मां कमला पर बात बात में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमे संतोष पत्नी चंपा और मां कमला को
कुल्हाड़ी से हमला करने के कारण गंभीर चोटे आई है। पडोस के लोगो ने जब खून खराबा होते देखा तो डायल 100 एवं एंबुलेंस को फोन लगाया। लहूलुहान तीन लोगो को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहा दो लोगो की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.