Betul and MP Latest News

शाम 7:00 बजे चॉकलेट लेने गई 11वर्ष की बालिका रात 1.30 बजे मोहल्ले में किराए से रह रही युवती के घर सहेली के साथ बाथरूम में मिली

✓शाम 7:00 बजे चॉकलेट लेने गई 11वर्ष की बालिका रात 1.30 बजे मोहल्ले में किराए से रह रही युवती के घर सहेली के साथ बाथरूम में मिली
परिधि न्यूज बैतूल
शुक्रवार शाम को नागदेव मंदिर टिकारी की रहने वाली एक 11 वर्ष की बालिका, शाम 7 बजे से घर से गायब थी। रात 10.30 बजे तक भी जब वह घर नही लौटी तो परिजन कोतवाली पहुंचे । पुलिस की मदद से रात करीब 1.30 बजे बालिका को दस्तयाब किया गया। देशबंधु वार्ड में किराए से रहने वाली एक युवती दीपू के घर के बाथरूम में बालिका अपनी सहेली के साथ मिली। पुलिस ने रात में ही दोनो बालिकाओं को परिजनो के सुपुर्द कर दिया है।कोतवाली टी आई देवकरण डेहरिया ने बताया की 11 वर्षीय बालिका सहेली के साथ मंदिर चली गई थी।यहा से जब वह घर लौटी तो देर होने और घर के दरवाजे बंद होने की वजह से दोनो लौटकर मोहल्ले में किराए से रहने वाली युवती के घर चली गई। दीपू भूमिका की सहेली कनिका की परिचित है और अक्सर कनिका उसके घर रात में भी रुकती रही है।दोनो बालिकाएं दीपू के रूम के बाथरूम में मिली। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।फिलहाल कोई एफ आई आर दर्ज नही की गई है ।इधर बालिका के परिजन कारवाई की मांग कर रहे है।शनिवार को भी माता पिता दस्तयाब बेटी के साथ आवेदन लेकर एफ आई आर दर्ज करवाने कोतवाली पहुंचे। भूमिका के पिता विक्की का कहना है कि बेटी को ढूंढते हुए वह जब दीपू के घर पहुंचे थे तो उसने घर में भूमिका के होने से इंकार कर दिया था।

वर्षीय भूमिका के पिता ने बताया यह घटनाक्रम
शहर के टिकरी क्षेत्र के नागदेव मंदिर के पास रहने वाले विक्की मदरे ने बताया कि शुक्रवार शाम 7:00 बजे उनकी 11 वर्षीय बेटी भूमिका, शिव गणेश किराना स्टोर पर छोटे भाई के साथ चॉकलेट लेने गई थी। इसी बीच उसकी 14 वर्षी सहेली साइकिल से आई और घूमने चलने का कहा। इसके बाद छोटे भाई को घर छोड़कर दोनों साथ में साइकिल से निकल गई। रात 10:00 बजे तक भी जब भूमि का घर नहीं लौटी तो विक्की ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज की। शिकायत मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई और भूमिका की तलाश शुरू की । भूमिका को ढूंढते हुए जब पुलिस 14 वर्षीय सहेली कनिका के घर पहुंची तो उसके भी घर से लापता होने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने और तेजी से दोनो की तलाश शुरू कर दी। रात 1:30 बजे दोनों बालिकाएं मोहल्ले मैं ही किराए से रहने वाली 18 वर्षीय युवती दीपू के घर के बाथरूम में मिली। पुलिस ने दोनों बालिकाओं को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है ।विक्की ने बताया कि इस मामले में वह आज शनिवार की दोपहर में भी कोतवाली थाने में शिकायत करने पहुंचा था।जब पुलिस जांच के लिए विक्की के साथ दीपू के घर पहुंची तो उसके घर ताला लटका मिला। पूछताछ के लिए पुलिस विक्की के साथ दीपू के घर भी पहुंची थी, लेकिन ताला लगा होने की वजह से पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। भूमिका के पिता विक्की ने बताया कि रात में भूमिका के घर लौटने के कुछ ही देर बाद एक काले रंग की गाड़ी जिसे एक महिला चला रही थी तेजी से उनके घर के सामने से निकले जिसके बाद से परिवार डरा हुआ है। वह इस मामले में कड़ाई से पूछताछ के बाद सख्त कार्रवाई चाहते हैं।

इनका कहना…

शिकायत मिलने के बाद दोनो बालिकाओं को दस्तयाब कर परिजनो को सौंप दिया गया। इस मामले में अभी जांच चल रही है।

देवकरण डेहरिया, टी आई कोतवाली

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.