Betul and MP Latest News

परिधि लाइव:  जिला अस्पताल के पुरुष वार्ड के सामने भोजन की ट्राली खड़ी है, मरीजों के परिजन कतार में, बांटने वाले नदारत

 ✓जिला अस्पताल के पुरुष वार्ड के सामने भोजन की ट्राली खड़ी है, मरीजों के परिजन कतार में, बांटने वाले नदारत
परिधि न्यूज़ बैतूल


यदि आप अस्पताल के आसपास हैं तो यह दृश्य देख सकते हैं जहां मरीजों को भोजन वितरण करने वाली ट्राली पिछले 30 मिनट से एक वार्ड के सामने खड़ी मरीजों के परिजन और ऐसे मरीज जिनके साथ परिजन नहीं है बे कतार में खड़े होकर इंतजार कर रहे हैं कि अस्पताल की कर्मचारी आएंगे और उन्हें भोजन देंगे।
सुबह 9:35 से यह गाड़ी जिला अस्पताल के भूतल पर पुरुष वार्ड के सामने खड़ी है, वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजन महिला पुरुष बुजुर्ग एवं कुछ बच्चे कतार में लगे हुए हैं ,सुबह 10:05 बजे करीब 30 मिनट बाद भी कोई कर्मचारी यहां भोजन वितरण करने नहीं पहुंचा है। विगत दिनों जिला अस्पताल के दौरे पर अचानक पहुंचे कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा अस्पताल में अव्यवस्था एवं लापरवाही पर जमकर फटकार लगाई गई थी। कलेक्टर के निरीक्षण को एक सप्ताह भी नही हुआ है और व्यवस्थाएं फिर मुंह चिढ़ाती नजर आ रही है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.