Betul and MP Latest News

Paridhi breaking news:ग्राम पंचायत गोरेगांव के उपसरपंच सहित 11पंचो ने जनपद पंचायत सीईओ भैसदेही को सौपे इस्तीफे

✓ग्राम पंचायत गोरेगांव के उपसरपंच सहित 11 पंचो ने जनपद पंचायत सीईओ भैसदेही को सौंपे इस्तीफे

मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ी सांवलीगढ़


मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ी सांवलीगढ़
अपने क्रियाकलापों को लेकर चर्चा में रहने वाली भैसदेही विकासखंड की ग्राम पंचायत गोरेगांव एक बार पुनः चर्चा में आ गई है।ग्राम पंचायत की अनुशासन हीनता और व्यवहार और लगातार निर्माण कार्यों में हो रही अनियमितता की शिकायतों पर कार्यवाही नही होने से नाराज उपसरपंच सहित ग्यारह पंचों ने अपने सामूहिक इस्तीफे भैसदेही जनपद पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी
को आवेदन पत्र के माध्यम से सौपे है ।

ग्राम पंचायत के पंचों का कहना है उन्हे ग्राम पंचायत की बैठकों में भी नही बुलाया जाता। कोई मान सम्मान उन्हे जनप्रतिनिधि होने के नाते नही मिलता। गांव की कोई समस्या हम पंचायत को बताते है तो उन्हे लगातार अनदेखा किया जाता है। लगातार पंचायत के द्वारा अपमान जनक व्यवहार किया जाता है।

आखिर आहत होकर उपसरपंच दीपक करोले सहित पंच बाजीराव लोखंडे, मीरा मोरले, निम्बा येवले, कमला बारस्कर, सुग्नती मोसिक, निलेश उकडले, कोमल बेले, भोने मोसिक, राजू बारस्कर, सुनील जमुरकर आदि पंचो ने अपना स्तीफा सौप दिया।

इनका कहना…

पंचों के इस्तीफे का आवेदन मिला है। ग्राम पंचायत के पंचों की शिकायत के आधार पर जांच दल गठित कर जांच की जावेगी
जितेंद्र सिंह ठाकुर
सीईओ, जनपद पंचायत भैसदेही

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.