Betul and MP Latest News

मुलताई पुलिस की तत्परता से हरदौली में फांसी लगा रहे युवक की बची जान, समाजसेवी युवकों ने किया पुलिसकर्मियों का सम्मान

मुलताई पुलिस की तत्परता से हरदौली में फांसी लगा रहे युवक की बची जान, समाजसेवी युवकों ने किया पुलिसकर्मियों का सम्मान

रिपोर्टर राजेश खडसे /परिधि न्यूज मुलताई

क्षेत्र के  हरदोली ग्राम में रविवार को युवक रवि इवनाते की मुलताई पुलिस ने जान बचाई।रवि घर हुए विवाद के बाद खुद को एक कमरे में बंद कर फांसी लगा रहा था, जिसकी सूचना मिलते ही  पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसकी जान बचाई। इस साहसिक कार्य के लिए नगर के  समाजसेवी युवकों ने मुलताई थाना पहुँचकर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी नारायण मालवीय(323) और पायलट पंकज डहारे का सम्मान किया। इस अवसर पर प्रतीक जैन, लोकेश सेवतकर, कपिल सोनी, फरहान ख़ान, आशीष बरते और अन्य साथी उपस्थित थे।

प्रतीक जैन ने बताया कि पुलिस द्वारा इस संवेदनशीलता और तत्परता का प्रदर्शन करते हुए एक इंसान की जान बचाना अत्यंत सराहनीय कार्य है। अक्सर आम जनता में पुलिस की समयबद्धता को लेकर नकारात्मकता रहती है, लेकिन आज की इस घटना के बाद जनता में सकारात्मकता आएगी और पुलिस की कार्यप्रणाली में विश्वास बढ़ेगा पुलिस कार्यप्रणाली की प्रसंशा की जा रही है ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.