डिवाइडर से टकराकर तेज रफ्तार बुलेरो पांच बार पलटी,चालक गंभीर
✓डिवाइडर से टकराकर तेज रफ्तार बुलेरो पांच बार पलटी,चालक गंभीर
मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ीसावलीगढ

रविवार सुबह उज्जैन से बैतूल वापस आ रही टवेरा वाहन क्रमांक एम पी 20सी एफ 0855 बैतूल इंदौर फोरलेन पर भडूस के पास डिवाइडर पर चढ गई वाहन की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। कि वह डिवाइडर पर चढ़ने के बाद लगे माइल स्टोन से टकराकर पांच बार पलटी खाते हुए फिर सीधी हो गई, हादसे में कार चालक शुभम चढ़ोकार निवासी टेमनी को गंभीर चोट आई है। उसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया है।घटना की खबर लगते ही खेड़ी पुलिस चौकी प्रभारी इरफान कुरैशी घटना स्थल पर तत्काल पहुच गए और घायल को अस्पताल भेजा गया।