PARIDHI BREKING NEWS:कौन है यह प्राची भार्गव..जिसने 9 साल से बीमार ससुर और सास को दीवार घर में दीवार बनाकर कर दिया कमरे में कैद
सास ने वीडियो जारी कर मांगी मदद,पुलिस ने दी चेतावनी, आज हो सकता है एक्शन
✓कौन है यह प्राची भार्गव..जिसने 9 साल से बीमार ससुर और सास को घर में दीवार बनाकर कर दिया कैद…
✓सास ने वीडियो जारी कर मांगी मदद,पुलिस ने दी चेतावनी, आज हो सकता है एक्शन
गौरी बालापुरे पदम/ परिधि न्यूज बैतूल

बैतूल जिले में एक के बाद एक सनसनी खेज मामले सामने आ रहे है।आम तौर पर सास ससुर द्वारा बहु को प्रताड़ित किए जाने के मामले थानों की दहलीज तक पहुंचते है लेकिन इस मामले में एक बहु ने अपने 9 साल से बीमार ससुर और सास को घर में दीवार बनाकर कैद कर दिया है।महिला इतनी विवश है कि पति को उपचार के लिए कमरे से बाहर भी नही ला पा रही है इसलिए आम नागरिकों से वीडियो जारी कर मदद मांगी। प्राची भार्गव के पास यूरो किड्स स्कूल की फ्रेंचाइजी है।
इस वीडियो में सास ने अपना नाम लता भार्गव निवासी टैगोर वार्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बताया है। उनका कहना है कि उनके पति 9 साल से बेड रेस्ट पर है और उनकी बहू ने जान से मारने के लिए घर में ही कैद कर दिया।
सास लता ने कलेक्टर, एसपी, एसडीएम से शिकायत के बाद भी कारवाई न होने की बाते की है। उनका कहना है कि यदि उसे मदद नही मिली तो वह कुछ भी कर सकती है। विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुप में यह वीडियो शनिवार से वायरल हो रहा है। एसपी निश्चल झारिया ने बताया की उनके पास भी यह वीडियो आया था। इस मामले में एस डी ओ पी को निर्देशित किया गया था।उन्होंने कारवाई भी की है।
आज होगी कायमी
एसडीओपी शालिनी परस्ते ने परिधि न्यूज को बताया कि उन्होंने मौके पर टीम भेजी थी। इस मामले में महिला की बहु प्राची भार्गव को भी चेतावनी दी गई, लेकिन वह दीवार तुड़वाने राजी नही है। आज पुलिस प्रकरण दर्ज कर प्राची भार्गव के विरुद्ध कारवाई करेगी।
गौरतलब है कि वरिष्ठ नागरिकों सुरक्षा को लेकर तमाम तरह के कानून है लेकिन फिर भी लोगो में कोई डर नही है।यह वीडियो वास्तव में समाज की आंखे खोलने वाला गंभीर सच है।
बेटे बहु का कहना बदनाम कर रही माताजी , जारी किए वीडियो