PARIDHI NEWS REACTION :कुएं में उतरकर पानी भरने की विवशता खत्म…परिधि के प्रयास से कोरकूढाना में हुआ बोरवेल ग्रामीणों में हर्ष, अब मिलेगा ट्यूबवेल से पानी

✓परिधि के प्रयास से कोरकूढाना में हुआ बोरवेल ग्रामीणों में हर्ष, ग्रामीणों को मिलेगा अब ट्यूबवेल से पानी
परिधि न्यूज बैतूल/खेड़ीसावलीगढ़


जिले के ग्रामीण अंचलों में वाटर लेवल निरंतर गिरने के कारण हैंडपंप एव नल जल योजनाएं बिल्कुल ठप्प हो गई है या फिर पर्याप्त मात्रा में पानी होने के बावजूद पंचायतों और पी एच ई विभाग के आला अफसरों की लापरवाही और ध्यान नही दिए जाने के कारण कई गावों में पीने के पानी के लिए ग्रामीण बूंद बूंद को तरस रहे है। वाकया भैसदेही विकासखंड की ग्राम पंचायत केरपानी के कोरकूढाना का है जहा सूखे कुएं में उतरकर ग्रामीण बाल्टी में पानी भर कर खीच रहे थे। ग्रामीणों ने पूर्व जनपद सदस्य अजजा मोर्चा के भाजपा ग्रामीण मंडल प्रभारी सीताराम चढो कार कि शिकायत के बाद बैतूल के लोकप्रिय समाचार पोर्टल परिधि न्यूज ने कोरकूढाना में पेयजल के लिए हाहाकार शीर्षक से समाचार प्रसारित किया। पी एच ई विभाग ने इसे गंभीरता से लिया और परिधि न्यूज की खबर के बाद क्षेत्र का मुआयना किया और गुरुवार के दिन बोरवेल मशीन लगाकर बोर किया गया।जिसमे अब ग्राम पंचायत के द्वारा मोटर लगाकर कोरकू ढाना के ग्रामीणों को पानी सप्लाई किया जावेगा।

ग्रामीणों की समस्या का स्थाई निराकरण होने से ग्रामीणों में हर्ष है। ग्रामीणों ने पूर्व जनपद सदस्य सीताराम चढ़ोकर और परिधि न्यूज का आभार माना है।