अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शासकीय महाविद्यालय में छात्राओं ने किया योगाभ्यास

✓अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शासकीय महाविद्यालय में छात्राओं ने किया योगाभ्यास
रिपोर्टर राजेश खडसे परिधि न्यूज मुलताई

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुलताई में 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के जन भागीदारी अध्यक्ष जयेश संघवी एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ वर्षा खुराना की विशेष आतिथ्य में योग कार्यक्रम संपन्न हुआ। सर्वप्रथम श्री संघवी द्वारा अपने संक्षिप्त उद्बोधन में सभी छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन योग को अपने जीवन में शामिल करो और अपने जीवन को भी स्वस्थ बनाओ। प्राचार्य द्वारा अपने उद्बोधन में कहां की योग से मन शरीर मस्तिष्क सभी स्वस्थ होते हैं योग हमारे प्राचीन काल की परंपरा है प्राचीन काल में ऋषि मुनियों द्वारा योग के माध्यम से सिद्धियों की प्राप्ति करते थे। उद्बोधन के पश्चात क्रीड़ा अधिकारी डॉक्टर अभिनित सरसोदे एवं पूर्व छात्र देवेंद्र सोनी द्वारा समस्त छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, सूर्य नमस्कार, धनुष आसन, वज्रासन, कपालभाति, प्राणायाम, भस्त्रिका एवं अनुलोम विलोम, प्राणायाम का अभ्यास कराया।यह कार्यक्रम क्रीडा विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ कलभोर, डॉक्टर कमलेश सरिया, प्रोफेसर सागर पटेल, डॉक्टर लखनलाल राउत, डॉ ममता राजपूत, डॉ दीपिका पिपरदे, गीता साहू, समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे विश्वविद्यालय योग खिलाड़ी भारती धोटे ने भी अपने योग के विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर इस अवसर पर छात्राओं द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।