कांग्रेसी पार्षद का आरोप ,पुलिस ने मारपीट कर बेटे का पैर तोड़ा, घर आकर 50 हजार रुपए भी लिए
✓कांग्रेसी पार्षद का आरोप ,पुलिस ने मारपीट कर बेटे का पैर तोड़ा, घर आकर 50 हजार रुपए भी लिए , एसपी से शिकायत
रिपोर्टर राजेश खडसे परिधि न्यूज मुलताई

नगर के ताप्ती वार्ड की कांग्रेस पार्षद निर्मला उबनारे ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने रात में उनके बेटे विक्की के साथ जमकर मारपीट की और पैर फ्रैक्चर कर दिया है और 50 हजार रुपए भी ले लिए। इस पूरे मामले की शिकायत उन्होंने बैतूल एसपी निश्चल झरिया से भी फोन पर की है। उन्होंने पूरे मामले में जांच की बात कही है। इधर मुलताई थाना प्रभारी का कहना है कि जुआ खेल रहे युवकों को पकड़ा गया था, जिन्हें बाद में थाने से छोड़ दिया गया है। किसी के साथ कोई मारपीट नहीं की गई है ना ही किसी प्रकार के पैसे लिए गए हैं। कांग्रेस पार्षद का कहना है कि इसके पहले भी उनके बेटे को पुलिस ने प्रताड़ित किया है। दरअसल मुलताई पुलिस ने बीती रात मंगोनाकला में एक पोल्ट्री फार्म पर जुआ खेल रहे 13 युवाओं को पकड़ा था। जिसमें ताप्ती वार्ड की पार्षद निर्मला उबनारे का बेटा दिव्यांशु भी शामिल था। विक्की और उनकी मां निर्मला ने बताया कि रात में थाने में बेटे के साथ जमकर मारपीट की गई। उसे इतना मारा गया कि उसका पैर फ्रैक्चर हो गया है। इधर रात में ही उनके बेटे के साथ एक पुलिसकर्मी को उनके घर भेज कर 50 हजार रुपए लिए गए हैं। निर्मला ने पूरे मामले की शिकायत एसपी से फोन पर की है। जिसके बाद एसपी निश्चल झरिया ने मामले की जांच की बात कही है। थाना प्रभारी राजेश सातनकर ने बताया कि रात में जुआ चलने की सूचना मिली थी, जिस पर टीम द्वारा दबीश दी गई थी और 13 युवाओं को पकड़कर 23 हजार रुपए जप्त किए गए।जमानती जुर्म होने से सभी को थाने से छोड़ दिया गया है। पैसे लेने और मारपीट करने के आरोप झूठे लगाए जा रहे हैं।