Betul and MP Latest News

जंगल में बकरी चरा रही युवती गाज गिरने से झुलसी, चार बकरियों की मौके पर मौत

✓जंगल में बकरी चरा रही युवती गाज गिरने से झुलसी, चार बकरियों की मौके पर मौत

मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ी सांवलीगढ़

समीपस्थ ग्राम पंचायत डहर गांव के ग्राम डोक्या में जंगल में घर की बकरिया चराने गई युवती बिजली गिरने की वजह से झुलस गई। इस आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 4 बकरियों की मौत भी होंगे।प्राप्त जानकारी के अनुसार बाली पिता बारीकराम उइके पर शाम 5 बजे जब जंगल से बकरिया लेकर घर वापस आ रही थी तो हवा पानी से बचने के लिए वह बकरियों के साथ एक पेड़ के नीचे रुक गई।

इसी बीच आकाशीय बिजली गिरी और चार बकरियों की मौत हो गई।युवती भी झुलस गई जिसे ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया।प्राथमिक उपचार के बाद बालिका को घर भेज दिया है।गरीब बारीकराम ने बकरियों की मौत पर उचित मुआवजे माग की है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.