तस्वीरे बदलती है साहब…ट्रेंचिंग ग्राउंड में कबाड़ बिनने वाले मजदूरों को दी गई सुरक्षा किट
परिधि न्यूज ने उठाया था मुद्दा ..अभी और बदलाव की है जरूरत

✓तस्वीरे बदलती है साहब…ट्रेंचिंग ग्राउंड में कबाड़ बिनने वाले मजदूरों को दी गई सुरक्षा किट
✓परिधि न्यूज ने उठाया था मुद्दा ..अभी और बदलाव की है जरूरत
परिधि न्यूज बैतूल

बैतूल शहर का कचरा गौठाना के ट्रेंचिग ग्राउंड पर डंप किया जा रहा है। प्रतिदिन यह सैकड़ों क्विंटल कचरा डंप होता है। नगर पालिका ने यहां कबाड़ी सलमान से 40 हजार रुपए प्रतिमाह लेकर सूखा और गीला कचरा अलग करने के साथ प्लास्टिक एवं अन्य कबाड़ एकत्रित करवाने की व्यवस्था बनाई है।कबाड़ी द्वारा 40 हजार रुपए नगर पालिका को दिए जाते है और कबाड़ बिनने वालो से औने पौने दाम पर एकत्रित सिंगल यूज प्लास्टिक, कबाड़ आदि खरीदा जाता है। कबाड़ बिनने वाले महिला पुरुष की सुरक्षा को लेकर न तो नगर पालिका चिंतित थी और न ही कबाड़ी। परिधि न्यूज द्वारा इस गंभीर मसले पर दो ग्राउंड रिपोर्ट प्रसारित की गई जिसके बाद हरकत में आई नगर पालिका ने कबाड़ी को निर्देशित किया।कबाड़ी सलमान द्वारा कबाड़ बिनने वाले महिला पुरुषो को सुरक्षा किट दी गई। ये लोग अब हाथो में ग्लब्स, जैकेट, जूते, मास्क पहनकर सिंगल यूज प्लास्टिक एवं अन्य कबाड़ बीनकर कबाड़ी को बेचते है।परिधि की न्यूज पर हुए एक्शन से कबाड़ बीनकर जीवन यापन करने वाले लोगों के जीवन की सुरक्षा के लिए थोड़ी ही सही पर राहत तो मिली है। आवाज उठाई जाए तो तस्वीरे बदलती है..। हालांकि अभी और बदलाव की जरूरत है..यह तो बस शुरुआत है।