मोहटा पंचायत के सचिव को पालंगा की जिम्मेदारी देने की तैयारी
लक्कड़जाम से 60 किमी दूर पालंगा पंचायत के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किए जायेंगे सचिव सुरेश यादव
✓मोहटा पंचायत के सचिव को पालंगा की जिम्मेदारी देने की तैयारी
✓लक्कड़जाम से 60 किमी दूर पालंगा पंचायत के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किए जायेंगे सचिव सुरेश यादव
परिधि न्यूज बैतूल/भीमपुर

भीमपुर में एक सचिव को मूल पदस्थापना के साथ दे दिया 60 किमी दूर की पंचायत का प्रभार शीर्षक एवं दो पंचायतों के वांशिदे हो रहे परेशान, अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करने की उठने लगी मांग सह शीर्षक से विगत दिनों परिधि न्यूज में प्रमुखता से प्रसारित खबर के बाद प्रशासन एक्शन मोड में है।जानकारी के अनुसार जिला पंचायत सीईओ अक्षत जैन के निर्देश के बाद जनपद पंचायत भीमपुर के सीईओ द्वारा 60 किमी दूर अतरिक्त प्रभार वाले सचिव को प्रभार मुक्त किया जाएगा।गौरतलब है कि ग्राम पंचायत लक्कडज़ाम के सचिव सुरेश यादव को 60 किमी दूर पालंगा पंचायत का प्रभार भी दिया गया है। दोनो पंचायतों के बीच 60 किमी की दूरी होने सेसचिव सुरेश यादव दोनों ही पंचायतों का काम ठीक से नहीं कर पा रहे है। इन पंचायतों में ग्रामवासी मनरेगा, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन सहित अन्य कार्यों के लिए चक्कर काटने विवश हो रहे है। पंचायत में सचिव के उपलब्ध न होने से उन्हें हताश होकर वापस होना पड़ता है। दो पंचायत में उलझे सचिव सुरेश यादव के लिए भी एक ही दिन में दोनों पंचायतों में मौजूद रहना मुश्किल हो जाता है।यह समस्या जब परिधि न्यूज के माध्यम से उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाई गई तो उन्होंने सचिव को अतिरिक्त प्रभार से हटाकर समीपस्थ ग्राम पंचायत के सचिव को पालंगा की जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर आश्वस्त किया गया।
मोहटा सचिव को दिया जाएगा पालंगा पंचायत का प्रभार
जिला पंचायत सीईओ के निर्देश के बाद जनपद पंचायत भीमपुर से लक्कड़जाम के सीईओ को पालंगा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर यहां से महज 3 किमी दूर स्थित मोहटा ग्राम पंचायत के सचिव को पालंगा की जिम्मेदारी दी जाएगी नियमानुसार भी स्मीपस्थ पंचायत के सचिव को ही प्रभार सौंपा जाता है।इस संबंध में प्रस्ताव जिला पंचायत को भेजने के बाद लक्कड़जाम और पालंगा दोनो पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीणों के अपने कामों के लिए एडिया नही घिसनी पड़ेगी।
इनका कहना…
एक सप्ताह सीएम के बैतूल दौरे की तैयारियों की वजह से फॉलोअप नही ले पाया। जनपद सीईओ से प्रस्ताव आया या नही पता करता हूं
अक्षत जैन
सीईओ जिला पंचायत बैतूल
पालंगा पंचायत की सबसे करीबी पंचायत मोहटा है। यहां के सचिव के पास किसी अन्य पंचायत का अतिरिक्त प्रभार भी नही है।मोहटा सचिव को अतिरिक्त प्रभार दिए जाने का प्रस्ताव जिला पंचायत को भेजा जा रहा है।
अभिषेक वर्मा
सीईओ,जनपद पंचायत भीमपुर