Betul and MP Latest News

आकाशीय बिजली गिरने से 45 वर्षीय , ग्राम डहुआ निवासी महिला की मौत

✓आकाशीय बिजली गिरने से 45 वर्षीय , ग्राम डहुआ निवासी महिला की मौत ,

राजेश खड़से ,परिधि न्यूज मुलताई

इन दिनों बारिश के इस दौर में रविवार शाम 5 बजे एक घंटा तेज बारिश के चलते डहुआ एवम बरखेड पंखा के बीच आकाशीय बिजली गिरने से डहुआ निवासी एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई ।घटना के संबंध में डहुआ निवासी कारू बारंगे ने बताया कि उनके ग्राम में 1 घंटा तेज बारिश हुई । इस दौरान उनकी बहू नान्ही बाई पति गुलाब बारंगे  45 वर्ष , अपने खेत जा रही थी।तेज वर्षा से बचने के लिए वह एक आम के पेड़ के नीचे खड़ी हो गई । तभी आकाशीय बिजली गिरने से वह चपेट में आ गई । उसके शरीर का सीधा भाग पूरी तरह जल गया । बारिश रुकने के बाद परिजनों से उसे खोजा और गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुलताई लाया गया।जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंपा गया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.