Betul and MP Latest News

गृह जिले में प्रथम आगमन पर केन्द्रीय राज्यमंत्री डीडी उइके का होगा ऐतिहासिक स्वागत

जिले में दो दर्जन स्थानो पर भव्य स्वागत की तैयारी पांचो विधायकों सहित भाजपा जिलाध्यक्ष ने की भव्य स्वागत की अपील

✓गृह जिले में प्रथम आगमन पर केन्द्रीय राज्यमंत्री डीडी उइके का होगा ऐतिहासिक स्वागत
✓जिले में दो दर्जन स्थानो पर भव्य स्वागत की तैयारी
✓पांचो विधायकों सहित भाजपा जिलाध्यक्ष ने की भव्य स्वागत की अपील
परिधि न्यूज बैतूल

बैतूल हरदा हरसूद संसदीय क्षेत्र से लगातार दूसरी बार सांसद बने दुर्गादास उइके को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा केन्द्रीय राज्यमंत्री (जनजातीय मामले) बनाए जाने पर जिलेवासियों सहित भाजपा नेताओ कार्यकर्ताओं मे हर्ष व्याप्त है। केन्द्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद आज पहली बार अपने गृह जिले बैतूल पधार रहे दुर्गादास उइके का ऐतिहासिक स्वागत होगा। भाजपा संगठन और जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा जिले की सीमा खम्बारा टोल से लेकर मुलताई ,बैतूलबाजार, बडोरा चौक और बैतूल तक दो दर्जन से अधिक स्थानों पर केन्द्रीय राज्यमंत्री डीडी उइके के भव्य स्वागत की तैयारी की है। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला , जिले के पांचो विधायकों हेमंत खंडेलवाल, डा.योगेश पंडाग्रे, चंद्र शेखर देशमुख, महेन्द्रसिंह चौहान, गंगा उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार सहित सभी नगरीय पंचायत निकायों के अध्यक्षो ने केन्द्रीय राज्यमंत्री के भव्य स्वागत की अपील जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओ से की है।
यहां यहां होगा केन्द्रीय राज्यमंत्री का स्वागत  केन्द्रीय राज्यमंत्री (जनजातीय मामले) डीडी उइके आज प्रातः 7 बजे नागपुर से मुलताई के लिए रवाना होगें। इस दौरान खम्बारा टोल ,कामथ, भाजपा कार्यालय मुलताई, बजरंग दल चौक , बस स्टैण्ड हाईस्कूल ग्राउंड मुलताई में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। मुलताई में मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद केन्द्रीय राज्यमंत्री भाजपा कार्यालय मुलताई में कार्यकर्ताओ की बैठक लेगें। इसके बाद वे बैतूल के लिए रवाना होगें। केन्द्रीय राज्यमंत्री डीडी उइके गृह जिले बैतूल में प्रथम आगमन पर परमंडल ,ससुन्द्रा चौक, पंखा चौक, बैतूलबाजार नाका चौक, बडोरा चौक, गेंदा चौक ,कारगिल चौक, अंबेडकर चौक, लल्ली चौक, कोतवाली थाना चौक, मुर्गी चौक ,कालेज चौक, बाबू चौक, तॉगा स्टेण्ड गंज, कांतिषिवा चौक, एवं भाजपा कार्यालय बैतूल में भाजपा कार्यकर्ताओ सहित आमजन द्वारा ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.