Betul and MP Latest News

जिले मे पहली बार मुलताई आ रहे मुख्यमंत्री,केन्द्रीय राज्यमंत्री का होगा भव्य स्वागत

पांचो विधायको सहित भाजपा जिलाध्यक्ष ने की भव्य स्वागत की अपील

✓जिले मे पहली बार मुलताई आ रहे मुख्यमंत्री,केन्द्रीय राज्यमंत्री का होगा भव्य स्वागत
✓पांचो विधायको सहित भाजपा जिलाध्यक्ष ने की भव्य स्वागत की अपील

परिधि न्यूज बैतूल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद डा.मोहन यादव एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद सांसद डीडी उइके के पहली बार शुक्रवार 14 जून को जिले के मॉ ताप्ती के उद्गम स्थल पवित्र नगरी मुलताई आगमन पर भव्य स्वागत होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला , बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, आमला विधायक डा.योगेश पंडाग्रे, भैसदेही विधायक महेन्द्र सिंह चौहान, घोडाडोगरी विधायक गंगा उइके और जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार ने मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके के जिले में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत की अपील की है। जिले के पांचो विधायकों , भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं से आज मुलताई पहुंचने की अपील की है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.