नहर की पाइप लाइन बिछाने नालियां खोदकर दो भागो में बांट दिए खेत
गढ़ा डेम सिंचाई परियोजना की नहर पाइप लाइन के अधूरे काम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, कैसे करेंगे खरीफ की बुवाई

✓नहर की पाइप लाइन बिछाने नालियां खोदकर दो भागो में बांट दिए खेत
✓गढ़ा डेम सिंचाई परियोजना की नहर पाइप लाइन के अधूरे काम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, कैसे करेंगे खरीब की बुवाई
मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ीसांवलीगढ़
जिले की बहुचर्चित गढ़ा सिंचाई परियोजना की नहर पाईप का काम अधूरा होने के कारण किसान परेशान है।विकासखंड बैतूल के ग्राम बोरगांव, जीन में ठेकेदार द्वारा अभी तक किसानो के खेत में से पाइप लाइन के लिए जो खेतो में नालिया खोदी है वह पूर्ण रूप से नहीं बुझाई गई है। जिस कारण किसान परेशान हो रहे है और अब कुछ ही दिन में बरसात में सोयाबीन फसल बोवनी का समय आ रहा है। ऐसे में किसान खेतो में कैसे जुताई बुवाई करेंगे। परेशान किसानों का कहना है कि बीच खेत में से जो ठेकेदार द्वारा नालिया खुदाई की है उस पर हम फसल बुवाई कैसे करेगे? आधा खेत नाली के उस पार हैऔर आधा इस पार है और नालियों की उचाई भी लगभग 6 से 8 फिट की है। किसानो ने ये भी बताया की ठेकेदार को समस्या से अवगत कराने के बाद भी वह इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे। नालियों के कारण किसान में भी नही जा सकते किसानों ने जिला कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी से समस्या के निदान की मांग की गई।