Betul and MP Latest News

Paridhi breaking दोपहर 12 बजे मोडीढाना में हिली धरती, भूगर्भीय हलचल से घबराए ग्रामीण घरों से बाहर निकले

कई मकानों की दीवारों में आई दरार, सीमेंट शीट सरकी, खेड़ी में भी हुआ असर, ग्रामीण कर रहे जांच की मांग

✓Paridhi breaking दोपहर 12 बजे मोडीढाना में हिली धरती, भूगर्भीय हलचल से घबराए ग्रामीण घरों से बाहर निकले

✓कई मकानों की दीवारों में आई दरार, सीमेंट शीट सरकी, खेड़ी में भी हुआ असर, ग्रामीण कर रहे जांच की मांग

मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ी सांवलीगढ़

विकासखंड बैतूल की ग्राम पंचायत सराड के लगभग बीस मकानों वाले मोडीढाना के लोग आज दोपहर उस समय भयभीत हो गए जब कुछ सेकेंड के लिए यहां धरती डोलने लगी और लोग भयभीत होकर अपने घरों से बाहर निकल आए।

घटना की सच्चाई जानने जब परिधि न्यूज संवाददाता मोडीढाना पहुचे तो ग्राम के अशोक यादव, परसरामयादव, सुंदर यादव सहित महिलाओ ने आपबीती सुनाई।

उन्होंने बताया की साढ़े बारह बजे जब वे अपने घरों में आराम कर रहे थे की अचानक भूगर्भीय हलचल हुई और धरती मकान सहित हिलने लगी।

सभी लोग शोर मचाते हूए घरों से बाहर निकल आए इस वजह से कई मकानों में दरार पड़ गई वही मकानों पर डाली गई सीमेंट की सीट भी सरक गई ग्रामीणों ने बताया यह सब किस वजह से हो रहा उनके समझ से परे है।

ग्रामवासियों ने जिला प्रशासन से इस मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है इधर खेड़ी के समीप भी यह कंपन होने की चर्चाएं हो रही है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.