Betul and MP Latest News

Paridhi breaking news रिश्वत खोर डॉक्टर प्रदीप धाकड़ को 300 रुपए देने के लिए मरीज के परिजन ने मांगी एक एक रुपए की मदद 

महिला के ऑपरेशन के लिए डॉक्टर ने मांगी थी 5 हजार रुपए रिश्वत, कारवाई न होने से नाराज महिला के पति का एक्शन

Paridhi breaking news रिश्वत खोर डॉक्टर प्रदीप धाकड़ को 300 रुपए देने के लिए मरीज के परिजन ने मांगी एक एक रुपए की मदद 

बैतूल।बीते दिनों जिला चिकित्सालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जामकर वायरल हुआ, जिसमे डाक्टर मरीज के परिजन न से इलाज के नाम पर पांच हजार रुपए लेते नजर आए। जो डॉक्टर वीडियो में नजर आए वह जिला अस्पताल के चर्चित विवादित डॉक्टर प्रदीप धाकड़ है। इस मामले की शिकायत कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को वीडियो दिखाकर की गई जिसके बाद कलेक्टर ने सिविल सर्जन डॉ अशोक बारंगा मामले की जांच के लिए कहा है। इस प्रकरण में अब तक कोई कारवाई न होने से नाराज मरीज के परिजन ने आज एक ऐसा कदम उठाया जिसने प्रशासन की कारवाई को ठेंगा दिखा दिया। गरीब मरीज के परिजन ने रिश्वतखोर डॉक्टर प्रदीप धाकड़ की फोटो दिखा दिखाकर जिला अस्पताल के सामने लोगो से भीख मांगी गई। परिजन का कहना है डॉक्टर धाकड़ को 300 रुपए और देने है इसलिए वह सभी से एक एक रुपए की मदद ले रहा है। मदद में मिली राशि डॉक्टर प्रदीप धाकड़ को वह देने वाले है।

यह है मामला

जामगांव निवासी 28 वर्षीय महिला के पेट में  गाठ हो गई थी, इसके ऑपरेशन के लिए डाक्टर धाकड़ द्वारा पांच हजार रुपए मांगे जा रहे थे।,गरीब परिस्थिति के मरीज इतनी राशि देने के लिए सक्षम में नहीं थे। इसके बाद डॉ धाकड़ का एक वीडियो बनाया। यह वीडियो वायरल हुआ लेकिन डॉक्टर के विरुद्ध आज तक कोई एक्शन नहीं लिया गया जिससे नाराज होकर आज अस्पताल के सामने मरीज के परिजन ने डॉक्टर धाकड़ के लिए भीख मांगी।

इस मामले में महिला के पति जामगांव निवासी अर्जुन देवहारे ने कलेक्टर से की शिकायत में बताया कि था उनकी पत्नी लक्ष्मी देवहरे (28) के पेट में गांठ हो गई थी। उसका ऑपरेशन 8 अप्रैल को होना था। इसके लिए डॉक्टर धाकड़ द्वारा पांच हजार रुपए मांगे जा रहे थे।गरीब परिस्थिति के कारण वे इतनी राशि देने में सक्षम नहीं थे। वहीं बिना पैसे के ऑपरेशन नहीं किया जा रहा था। किसी तरह 1700 रुपए दिए और 300 रुपए बाद में देने का कहा। इसके बाद डॉ. धाकड़ ने ऑपरेशन किया। आज अर्जुन ने बचे हुए 300 रुपए डॉक्टर धाकड़ को देने के लिए भीख मांगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.