एक ही रात में आधा सैकड़ा से भी ज्यादा किसानों के खेतो से केबल चोरी
महदगांव के किसानों ने सौंपा ज्ञापन, किसान के खेत में मिला बारंगवाडी के व्यक्ति का परिचय पत्र

✓एक ही रात में आधा सैकड़ा से भी ज्यादा किसानों के खेतो से केबल चोरी
✓महदगांव के किसानों ने सौंपा ज्ञापन
मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ी सांवलीगढ़
बैतूल कोतवाली अंतर्गत समीपी ग्राम महदगांव में विगत एक माह से किसानों के खेत में बोरवेल से
अज्ञात चोरों के द्वारा केबल चोरी किया जा रहा है।लगातार शिकायत के बावजूद भी चोरों का पता नही चल पा रहा है, लेकिन शनिवार 8जून की रात तो चोरों ने सितम ढा दिया एक ,दो नही बल्कि आधा सैकड़ा से भी ज्यादा किसानों के खेत से केबल चोरी किए गए।महदगांव के किसानों ने पुलिस चौकी खेड़ी में आवेदन पत्र सौप कर बताया की केबल चोरी की घटना से उनकी नींद उड़ गई है। हम कब तक केबल बदलते रहेंगे रोज चोरी
हो रहे है किसानों ने बताया की चोर केबल को नदी में जलाकर उसमे से कापर निकालकर मार्केट में बेचते है।इसका मार्केट रेट भी 900,रुपए किलो है केबल चोरों का यह कोई गिरोह है जो बेखौफ केबल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है किसानों को एक ट्यूबवेल के पास जहा केबल चोरी हुआ वहा एक फोटो युक्त परिचय पत्र मिला है को बारंगवाड़ी आमला का है अगर इस मध्यम से तलाश शुरू की तो अवश्य ही चोरों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिल सकती है शिकायतकर्ता किसानों में पंजाबराव चढोकर, बद्री प्रसाद डिगरसे अशोक सोनी, प्रकाश डिगरसे,नंदू उईके मनोज डिगरसे, महावीर पटेल, सुदामा पवार, प्रहलाद पवार राजेश कुमार,संदीप, अनिल धोटे, राहुल गुजरे बनवत गुजरे, विपिन ,मानिक राव सहित अन्य शामिल है।