Betul and MP Latest News

आर्मी में नौकरी लगने के बाद पहली बार खेड़ी पहुंचे जवान का गर्मजोशी से स्वागत

✓आर्मी में नौकरी लगने के बाद पहली बार गृह नगर खेड़ी पहुंचे जवान का गर्मजोशी से स्वागत

मनोहर अग्रवाल खेड़ीसावलीगढ़


जिला मुख्यालय के समीपी ग्राम खेड़ी सावलीगढ़ के पांढरीढाना निवासी राजमिस्त्री का काम करने वाले कमलेश नावगे के पुत्र अक्षय की भारतीय आर्मी में बटालियन 872 लाइट रेजिमेशन असम में नियुक्ति होने के बाद प्रथम बार अपनी जन्म भूमि खेड़ीसवलीगढ में पधारने पर ग्राम के युवाओं ने जुलूस निकालकर और आतिशबाजी के साथ अक्षय को अपने घर पाढरी पहुंचाया। इसके पूर्व के माता पिता ने ग्राम मां शीतला माता के दरबार में अक्षय को ले गए जहा पूजा अर्चना कर अक्षय ने मां शीतला का आशीर्वाद ग्रहण किया। तत्पश्चात युवाओं ने उसे अपने घर ले गए जहा परिजनों और दोस्तो से मिलकर उसकी आंखे नम हो गई इधर दोस्तो ने जमकर भारत माता की जय और जय जवान जय किसान के नारे लगाए।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.