पुलिस की सतर्कता से टली चोरी की बड़ी घटना,रिलायंस ट्रेंड में कर रहा था चोरी का प्रयास, पुलिस देख कर हुआ फरार
✓पुलिस की सतर्कता से टली चोरी की बड़ी घटना,रिलायंस ट्रेंड में कर रहा था चोरी का प्रयास, पुलिस देख कर हुआ फरार
रिपोर्टर /राजेश खडसे ,परिधि न्यूज मुलताई

नगर में लगातार बढ़ती चोरियों के बाद पुलिस की बढ़ती सक्रियता से शुक्रवार रात मुलताई नगर में एक बड़ी चोरी की घटना टल गई। वहीं एक व्यक्ति जो अपनी दुकान खुली छोड़कर चला गया था उसे बुलाकर दुकान बंद करवाई गई, अन्यथा यहां भी चोरी हो सकती थी। मुलताई थाना प्रभारी राजेश सातनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि बैतूल जिला पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया एवं मुलताई एसडीओपी एसपी सिंह के निर्देशानुसार बढ़ती चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार पुलिस गश्त कर रही है। शुक्रवार रात पुलिस के जवान गश्त कर रहे थे की तभी अचानक बैतूल रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति रिलायंस ट्रेंड की दीवार को तोड़ने का प्रयास कर रहा था। पुलिस का सायरन सुनकर वह मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने उसका पीछा किया लेकिन वह हाथ नहीं आया। दीवार के पास मिले एक अमेरिकन बैग में छेनी, हथौड़ी, पाना, पिंचिस आदि रखा हुआ था। जिसे पुलिस ने जप्त कर थाना ले आई।

पुलिस द्वारा लगातार की जा रही ग्रस्त के कारण शहर में फिलहाल चोरी की घटनाएं रुक गई है। पुलिस सतर्कता के साथ चोरों की तलाश भी कर रही है। वहीं शुक्रवार रात गस्त के दौरान ही एक दुकान का शटर कुछ खुला हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने पास जाकर देखा और आसपास ढूंढा तो कोई दिखाई नहीं दिया। दुकान मालिक को दुकान पर लिखे नंबर पर फोन कर बुलाया गया। जिसके बाद उसने बताया कि वह जल्दी-जल्दी में शटर गिराकर उसे बंद करना भूल गया था। पुलिस ने उसे बुलाकर उसकी दुकान का शटर बंद करवाया। अन्यथा यहा भी खुली शटर देख कर कोई हाथ साफ कर लेता। पुलिस गश्त के कारण चोर सफल नही हो पाए ।