Betul and MP Latest News

नागपुर में यात्री का मोबाइल चुराकर ट्रेन में चढ़ा युवक बैतूल RPF की सतर्कता से धराया

✓नागपुर में यात्री का मोबाइल चुराकर ट्रेन में चढ़ा युवक बैतूल RPF की सतर्कता से धराया

परिधि न्यूज बैतूल

आर पी एफ थाना नागपुर रेलवे स्टेशन पर 3 जून को एक व्यक्ति ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल चुराकर भागने की सूचना दी। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक एच एल मीना एवम उनकी टीम तुरंत हरकत में आकर तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगाले।संदिग्ध व्यक्ति रेलवे स्टेशन नागपुर से ट्रेन नंबर 22669 में चढ़ते दिखाई दिया जिसे शिकायत कर्ता द्वारा पहचाना लिया गया।आरोपी की जानकारी नागपुर आरपीएफ ने मोबाइल के माध्यम से आरपीएफ थाना प्रभारी बैतूल राजेश बनकर को दी।जिसके आधार पर श्री बनकर ने अपनी टीम को अलर्ट किया।  टी आई ने प्रधान आरक्षक संतोष पटेल और सहायक उप निरीक्षक दीपक देशमुख के साथ आरोपी की ट्रेन में खोजबीन की। प्रधान आरक्षक संतोष पटेल ने उक्त आरोपी को पकड़ने के बाद पूछताछ की।

आरोपी ने अपना नाम नीतीश कुमार पिता राजो यादव उम्र 20 वर्ष, निवासी – ग्राम – गोसाई, पोस्ट- धनक डोभ, तह. – बाद, जिला – पटना, बिहार बताया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान पहले तो आनाकानी किया बाद में उसने मोबाइल चोरी करने का अपराध कबूल किया और चोरी किया ओप्पो कंपनी मोबाइल कीमत अंदाजन 25000/ रु पेश किया ।आरोपी को मोबाइल के साथ पड़कर आरपीएफ थाना बैतूल में लाकर अग्रिम उचित कार्रवाई हेतु तुरंत ट्रेन से नागपुर के लिए प्रधान आरक्षक संतोष पटेल ने नागपुर में ले जाकर उप निरीक्षक मीना के समक्ष प्रस्तुत किया। जी आर पी नागपुर द्वारा अपराध क्रमांक 634/2024 आईपीसी की धारा 379 में शामिल किया गया। उपरोक्त कार्यवाही मनोज कुमार, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ़ नागपुर एवं श्रीकुमार कुरूप, स.सु.आ.आरपीएफ़ नागपुर के मार्गदर्शन मे की गई ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.