त्रिस्तरीय चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना, 4.30 बजे से तैनात हो जायेंगे 500 पुलिसकर्मी
मतगणना को दृष्टिगत रखते पुलिस अधीक्षक ने मतगणना स्थल पर लगे समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया ब्रीफ

?लोक सभा चुनाव 2024 की होने वाली मतगणना एवं विजय जुलूस को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराना हमारा प्रमुख उद्देश्य
? मतगणना एवं विजय जुलूस के दौरान शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु लगायी गयी चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था? व्यवस्था में तैनात किये गये लगभग 500 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी
परिधि न्यूज बैतूल
4 जून को प्रातः 8 बजे लोक सभा चुनाव 2024 के मतों की गणना जयवंती हाक्सर महाविद्यालय बैतूल में किया जाना प्रस्तावित है।लोक सभा चुनाव 2024 की होने वाली मतगणना को दृष्टिगत रखते हुये 3 जून को जयवंती हाकसर महाविद्यालय बैतूल में पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झरिया (भा.पु.से.)एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी के द्वारा , अनुविभागीय अधिकारी बैतूल, मुलताई, भेसदेही, सारणी एवम् शाहपुर की उपस्थिति में मतगणना ड्यूटी मे लगे समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को ड्यूटी के सम्बंध मे ब्रीफ किया गया, ब्रीफिंग में मतगणन ड्यूटी में लगे समस्त राजपत्रित अधिकारी के साथ साथ शहर एवं देहात के थाना प्रभारी भी मौजूद थे।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मतगणना के दौरान शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुबह 4-30 बजे से लगायी है। लगभग 500 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को लगाया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा मतगणना को शांतिपूर्व सम्पन्न कराने हेतु विस्तार से ब्रीफ करते हुये निर्देशित किया गया कि निर्धारित पार्किंग में वाहन रखने के पश्चात प्रत्याशी, चुनाव अभिकर्ता, मतगणना अभिकर्ता, प्रवेश हेतु पैदल निर्धारित गेट से जारी परिचय पत्र धारण कर प्रवेशद्वार पर चैकिंग उपरांत प्रवेश कर सकेंगे। मतगणना भवन कें अंदर इलेक्ट्रानिक डिवाईस जैसे मोबाईल, कैल्कुलेटर, लैपटॉप, स्मार्टवॉच , डिजिटल ग्लासेस तथा बैग, खाद्य सामाग्री आदि ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।इसके अलावा शहर के प्रमुख स्थानों पर फिक्स पिकेट्स प्वाईट एवं विजय जुलूस हेतु व्यवस्था लगायी गयी हैं। सामुदायिक सौहार्द्र एंव कानून व्यवस्था बनाये रखने में किसी भी प्रकार की कोई चूक नहीं होनी चाहिये, छोटी से छोटी घटना की सूचना पर, घटना का बारीकी से समीक्षा करते हुये विधिसंगत निष्पक्ष कार्यवाही की जाये । चुनाव आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों का कडाई से पालन सुनिश्चित किया जाये।
मतगणना के दौरान शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था
बाह्य सुरक्षा व्यवस्था
? जे एच कॉलेज मुख्य परिसर प्रवेश द्वार क्रमांक 01 (शासकीय अधिकारी/कर्मचारी प्रवेश)
? जे एच कॉलेज मुख्य परिसर प्रवेश द्वार क्रमांक 02 (शासकीय अधिकारी/कर्मचारी प्रवेश)
? प्रवेश द्वार क्रमांक 01 (गणना एजेंट/ अभिकर्ता/मतदान अभिकर्ता प्रवेश द्वार)
? प्रवेश द्वार क्रमांक 02(मीडिया कर्मी प्रवेश द्वार)
भू-तल सुरक्षा व्यवस्था
? मुल्ताई,आमला,बैतूल मतगणना कक्ष एवं पोस्टल बैलेट कक्ष की सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है।
प्रथम तल सुरक्षा व्यवस्था
? घोड़ाडोंगरी , भैसदेही मतगणना कक्ष एवं पोस्टल बैलेट कक्ष की सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है।
पार्किंग व्यवस्था
दो पहिया एवं चार पहिया वाहन पार्किग स्थल प्रथक प्रथक रखा गया है।अधिकारियों के वाहन पार्किंग के लिए अलग स्थान रखा गया है।