Betul and MP Latest News

Paridhi News Reaction: कलावती की तलाश में जुटी पुलिस,समूह की महिलाओं के लिए जा रहे बयान

✓कलावती की तलाश में जुटी पुलिस,समूह की महिलाओं के लिए जा रहे बयान

परिधि न्यूज खेड़ीसावलीगढ़

ग्राम पंचायत के  महिला स्वसहायता समूह की लगभग 30 महिलाओं के 18 लाख रुपए लेकर फरार हुई कलावती विश्वकर्मा की तलाश अब सरगर्मी से की जा रही है। कलावती द्वारा की गई धोखाधड़ी की शिकायत समूह की महिलाओं ने खेड़ी पुलिस चौकी सहित एसपी निश्चल झारिया से  भी विगत दिनों की, लेकिन जांच को लेकर जब कोई तत्परता नजर न आने पर महिलाओ ने आज कलावती के घर का सामान लूट लिया। परिधि न्यूज में प्रमुखता से समाचार प्रसारित होने के बाद एक्शन में आई पुलिस ने कलावती की तलाश शुरू कर दी।यही नही आरोपी महिला कलावती का मोबाइल नबर भी ट्रेस किया जा रहा है।

परिधि न्यूज में समाचार प्रसारण के बाद खेड़ी पुलिस चौकी प्रभारी इरफान कुरैशी ने आज समूह की महिलाओ से मुलाकात की। उन्होंने  परिधि न्यूज की ” समूह की महिलाओं ने लूट लिया कलावती के घर का सामान…” शीर्षक से प्रसारित खबर को लेकर पूछताछ की।महिलाओ ने पुलिस को बताया कि कलावती के घर का सामान उन्होंने नही बल्कि उसके रिश्तेदार ने ले गए। कुछ सामान समीप के घर में रख दिया जिसे मोहल्ले के लोगो ने यह अफवाह उड़ा दी की समूह की महिलाओ ने कलावती का घरेलू सामान लूट ले गया।

पुलिस चौकी प्रभारी इरफान कुरैशी ने 18 लाख के गबन मामले में महिलाओं के बयान लिए जा रहे है।उन्होंने परिधि न्यूज के संवाददाता को जानकारी में बताया की महिलाओ का रुपया लेकर फरार कलावती की वे तलाश कर रहे है। कलावती का मोबाइल नंबर ट्रेस कर लिया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.