Betul and MP Latest News

समूह की महिलाओं ने लूट लिया कलावती का घर, पति ने पीटा तो फ्रिज, कूलर, गोदरेज, सिलेंडर सहित अन्य सामान अपने घर ले आई महिलाएं

✓समूह की महिलाओं के 18 लाख लेकर फरार हुई कलावती के घर महिलाओ ने सामान लूटा 

मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ीसावलीगढ़

खेड़ी सांवलीगढ़ में समूह की महिलाओं का 18 लाख रुपए लेकर फरार हुई कलावती विश्वकर्मा के घर आज समूह की महिलाओं ने धावा बोल दिया। कलावती का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है और महिलाओ को घर में रोज परिवार के तानों के साथ साथ हाथपाई के दौर से भी गुजरना पड़ रहा है।आज गुस्साई महिलाओ ने कलावती के घर धावा बोला और जिसके हाथ जो लगा वह समान अपने साथ ले गई। जानकारी के अनुसार किसी ने फ्रिज, किसी ने अलमारी तो किसी ने सिलेंडर, गैस चूल्हा तक लूट लिया।हालांकि इन सब से 18 लाख की भरपाई तो संभव नही है वही दूसरी ओर गुस्साई महिलाए कानून अपने हाथ में ले रही है।

विगत दिनों ग्राम की महिलाओ को समूह में जोड़कर लाखो रुपए लेकर फरार हुई कलावती प्रभु दयाल विश्वकर्मा की पत्नी की शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक बैतूल को की गई लेकिन कलावती का कोई पता नही चल रहा। जिससे यह स्थिति बन गई है की कई महिलाओ के साथ उनके पति मारपीट कर रहे है की इस महिला के झांसे में आकर तुमने जमा पूंजी क्यों गवाई। अब महिलाओ का गुस्सा चौथे आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने कलावती विश्वकर्मा के मकान में घुसकर सामान लूट लिया। किसी ने गैस सिलेंडर चूल्हा, किसी ने फ्रिज,गोदरेज, पलंग पेटी सहित कई अन्य जरूरी सामान लूटकर ले गए लेकिन इससे लाखो रुपए की भरपाई नही हो सकती। महिलाओ ने बताया की कलावती ने ग्रामपंचायत के द्वारा दिए गए भूखंड पर भी फाइनेंस कंपनी से कर्ज लेकर मकान बनाया है और रिक्त जगह में अतिक्रमण कर रखा है महिलाओ ने कहा वे रिक्त भूमि को अपने कब्जे में लेकर रहेंगे।

फाइनेंस कंपनी के दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए

कलावती विश्वकर्मा

कलावती विश्वकर्मा के निवास पर खुली पड़ी अटेची में कई दस्तावेज मिले है फाइनेंस कंपनी के मुहर लगे बैंक की चेक बुक जिस पर कलवती के पति प्रभुदयाल विश्वकर्मा के हस्ताक्षर है। अकाउंट नंबर भी है उसे महिलाओ ने अपने कब्जे में सुरक्षित रखा हुआ है।अब देखना है इस मामले में क्या कार्यवाही होती है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.