ताप्ती सरोवर में नहीं रुक रही मछलियों की चोरी,समाजसेवियों ने मछली पकड़ने के जाल को लगाई आग

✓ताप्ती सरोवर में नहीं रुक रही मछलियों की चोरी,समाजसेवियों ने मछली पकड़ने के जाल को लगाई आग
रिपोर्टर/राजेश खड़से परिधि न्यूज मुलताई
नगर के ताप्ती सरोवर में बीते दिनों मछलियों के मरने की घटना सामने आई थी। जिसके बाद नगर पालिका द्वारा ताप्ती सरोवर में आक्सीजन बढ़ाने के लिए केमिकल का छिड़काव कराया गया। बीती रात ताप्ती सरोवर में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा मछली पकड़ने का जाल डाल दिया गया था। जिसे देखकर समाजसेवी ने मछली का जाल सरोवर से बाहर निकाला और उसे आग लगा दी। बताया जा रहा है कि लगातार ताप्ती सरोवर से मछलियों की चोरी हो रही है।

सरोवर में करीब 20 से 25 किलो तक की मछलियां हो चुकी है। गर्मी में पानी कम होने से मछलियों की संख्या ज्यादा हो गई है। ऐसे में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जाल डालकर रात के समय मछलियां चोरी की जाती है। जिसकी शिकायत पहले भी कई बार की जा चुकी है। लेकिन नगर पालिका द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बीती रात भी ताप्ती सरोवर में मछली का जाल दिखाई दिया। जिसे वहां मौजूद समाजसेवियों द्वारा निकाल कर आग लगा दी गई। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि ताप्ती सरोवर से मछलियां चोरी हो रही है, लेकिन नगर पालिका द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने मछली चोरी पर अंकुश लगाने की मांग की है।