Betul and MP Latest News

Big reaction PARIDHI NEWS : कलेक्टर साहब ने समझा ग्रामीणों का दर्द, पीपलढाना में टैंकरों से बांटा गया पानी

परिधि न्यूज में समाचार पढ़ते ही कलेक्टर ने लगाई सचिव को फटकार, आखिर जागी पंचायत

✓कलेक्टर ने समझा ग्रामीणों का दर्द, पीपलढाना में टैंकरों से बांटा गया पानी

✓परिधि न्यूज में समाचार पढ़ते ही कलेक्टर ने लगाई सचिव को फटकार, आखिर जागी पंचायत

मनोहर अग्रवाल, परिधि न्यूज खेड़ीसांवलीगढ़

विकासखंड बैतूल की ग्राम पंचायत सराड के पीपलढाना गांव में पेयजल संकट के चलते ग्रामीण एक पुराने कुएं से दूषित पानी पी रहे थे इस समस्या को परिधि न्यूज ने प्रमुखता से “कलेक्टर साहब पीपलढाना गांव में सच में पेयजल के लिए हाहाकार” शीर्षक से प्रसारित किया। समाचार प्रसारण के दो घंटे बाद ही जिले के संवेदनशील कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने तत्काल कार्यवाही कर ग्राम पंचायत को टैंकरों से पेयजल सप्लाई के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत सचिव दिलीप हजारे, ग्राम रोजगार सहायक अनिल पारढे ने कलेक्टर के निर्देश मिलते ही आनन फानन में ग्राम के घरों में टैंकरों से पानी सप्लाई करवाया।गांव में जैसे ही पानी के टैंकर पहुंचे ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं था।

ग्राम पंचायत सचिव दिलीप हजारे ने बताया कि बोरवेल में मोटर पचास फीट गहराई तक उतार दी लेकिन वाटर लेवल नीचे चले जाने से वह चालू नही हुआ। ग्राम वासियों ने पीपल ढाना में नवीन बोर कराए जाने की माग की है।ग्राम की जल समस्या का तत्काल निदान किए जाने पर ग्रामीणों ने कलेक्टर एवं परिधि न्यूज का आभार माना।तत्काल एक्शन के लिए टीम परिधि ने  भी कलेक्टर श्री सूर्यवंशी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.