Betul and MP Latest News

बर्रा – उत्तरी ग्रामों में टैंकरों से पेयजल आपूर्ति, पंचायत की कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में संतोष

बर्रा – उत्तरी ग्रामों में टैंकरों से पेयजल आपूर्ति, पंचायत की कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में संतोष

परिधि न्यूज बैतूल

ग्राम पंचायत डोडाजाम में कलेक्टर के निर्देशानुसार बर्रा उत्तरी गांव में लगातार सुबह,शाम टैंकर से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है।

ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर की इस संवेदनशीलता के प्रति आभार जताते हुए ग्राम पंचायत द्वारा की जा रही पेयजल आपूर्ति के लिए संतोष जाहिर किया है। पीएचई विभाग द्वारा पूर्व से संचालित हैण्डपम्पों में पाइप लाइन बढ़ाकर पेयजल आपूर्ति करने का काम किया जा चुका है। काफी ऊँचाई पर यह गांव होने से जलस्तर नीचे होने के कारण आंशिक तौर पर ग्रीष्मकालीन समस्या उत्पन्न होती हैं, चूंकि बारहमासी समस्या नही रहती है,फिर भी शासन पेयजल आपूर्ति के लिए सवेदनशील है।किसी भी स्तर पर पेयजल समस्या से निपटने के लिए ग्राम पंचायत अपना काम सुचारू रूप से कर रही हैं।

ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली से ग्रामवासी सन्तुष्ट है,ग्राम पंचायत के दायरे में जो मुमकिन प्रयास हो सकता है वह पूरी तत्परता से पूरा किया जा रहा। है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.