हवा चलती है तो डोलने लगता है महारपानी का ट्रांसफार्मर
ट्रांसफार्मर के टूटे पोल से मंडराया खतरा, गंभीर हादसे की आशंका
ट्रांसफार्मर के टूटे पोल से मंडराया खतरा, गंभीर हादसे की आशंका
मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ीसावलीगढ़
विद्युत वितरण कंपनी की लापरवाही के कारण महारपानी गांव में हो सकता है गंभीर हादसा होने से इंकार नही किया जा सकता।झल्लार विद्युत वितरण केन्द्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मच्छी के महारपानी गांव के ग्रामीण इन दिनों गांव में बिजली सप्लाई कर रहे ट्रांसफार्मर के पोल टूटने के कारण दहशत में है।ग्रामीण बताते है की ट्रांसफार्मर जिन पोलो के सहारे खड़ा है, वे पोल टूट गए है जब भी तेज हवाएं चलती है यह ट्रांसफार्मर डोलने
लगता है। अगर यह बिजली का पोल तेज हवा से ट्रांसफार्मर सहित धराशाई हो गया तो गांव के लोग हादसे का शिकार हो सकते है।

ग्रामीणों ने बताया की उन्होंने विद्युत मंडल के कर्मचारियों को बार बार शिकायत की लेकिन खतरे के प्रति विद्युत वितरण कंपनी बिकुल भी गंभीर नही है।