Breaking Paridhi:50 हजार उधार वापस मांगने पर भाई बहन ने कत्तलढाना के ग्राउंड में बुलाकर युवती के साथ की मारपीट, गंभीर हालत में किया भर्ती

परिधि न्यूज बैतूल
जिला मुख्यालय पर कत्तल ढाना के ग्राउंड में एक युवती को उधार की राशि वापस देने के बहाने बुलाकर भाई बहन ने जमकर मारपीट की। मारपीट में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।जिसे बदहवास हालत में 108 के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कुछ दिनों पहले ही इस क्षेत्र में एक युवती पर पेट्रोल डालकर प्रेमी द्वारा जलाने का मामला सामने आया था, इस घटना को लोग भूले भी नहीं है कि भाई और बहन ने मिलकर एक युवती के साथ कत्तलढाना के ग्राउंड में जमकर मारपीट कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कत्तलढाना निवासी संजना पिता बंशी सुरे 19 वर्ष के साथ अंकित गायकी एवं आशु गायकी के द्वारा रात करीब 8:30 बजे मारपीट की गई। आरोपियों के पिता का कुछ दिनों पहले एक्सीडेंट हुआ था जिनके लिए इसके उपचार के लिए संजना के पिता से आरोपियों ने 50 हजार उधार लिए थे। इसी राशि को वापस मांगने की चलते यह विवाद की स्थिति निर्मित हुई है।
संजना एवं उसके पिता बंसी द्वारा उधार दी गई राशि वापस मांगी जा रही थी लेकिन आरोपियों द्वारा देने में आना-कानी की जा रही थी। आज रात 8:30 बजे पैसे वापस देने का कह कर संजना को आरोपी अंकित एवं आशु ने कत्तलढाना के ग्राउंड में बुलाया और यहां दोनों भाई बहन ने मिलकर संजना के साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस चौकी द्वारा कोतवाली थाना प्रभारी। को अवगत करा दिया गया है ।पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।