Betul and MP Latest News

ग्रामीणों को नही मिलता पटवारी आदिवासियों ने की कार्यवाही की मांग

✓ग्रामीणों को नही मिलता पटवारी आदिवासियों ने की कार्यवाही की मांग

मनोहर अग्रवाल खेड़ीसावलीगढ़
भैसदेही विकासखंड की ग्राम पंचायत मच्छी बोरगांव के ग्रामवासी इन दिनों टप्पा तहसील झल्लार के अंतर्गत पटवारी हल्का नंबर 62 तेजस्विनी वामनकर की लापरवाही और अनुशासन हीनता से परेशान है। ग्रामीणों ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि पटवारी मुख्यालय पर उपस्थित नही रहते जिससे उन्हें राजस्व संबंधी कार्यों को लेकर बड़ी परेशानियां उठानी पड़ती है।नामांतरण, बटवारा, प्रधानमंत्री सम्मान निधि आदि अन्य जरूरी
कार्यों के लिए भटकना पड़ रहा है। जहा एक ओर सरकार ने जाति प्रमाणपत्र आदि बनाने सुविधा आसान कर दी है वही इस हल्के में पटवारी सरकार के उद्देश्य को पलीता लगाने में कोई कसर नही छोड़ रहा है।शिकायत कर्ता ग्रामीणों में देवानंद सतंकर, राजकुमार अतुलकर, सुखदेव पाटिल, बलीराम धोटे, ओमप्रकाश सिवनकर सहित अनेक लोग शामिल है ग्रामवासियों ने जिला कलेक्टर बैतूल से इस लापरवाह पटवारी पर उचित कार्यवाही की मांग की है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.