Betul and MP Latest News

जिला जेल में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

✓501 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण हेल्थ कार्ड भी प्रदान किये गये।

परिधि न्यूज बैतूल 

जिला जेल बैतूल में 25 अप्रैल को विशेष स्वास्थ्य परीक्षण तथा विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का वर्चुअल माध्यम से शुभांरभ माननीय न्यायमूर्ति श्री संजीव सचदेवा, मुख्य न्यायाधिपति मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, उच्च न्यायालय जबलपुर के अध्यक्ष एवं न्यायमूर्ति श्री विवेक अग्रवाल एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। जिला जेल बैतूल में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण तथा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष श्री दिनेश चन्द्र थपलियाल के निर्देशन में किया गया।

middle post add

विधिक साक्षरता शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विधिक सहायता अधिकारी  सोमनाथ राय एवं लीगल एड डिफेंस काउसंल के द्वारा बंदियों से उनके प्रकरणों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक सलाह दी गई। इसके अतिरिक्त उन्होने बंदियों के लिये निःशुल्क अधिवक्ता की सुविधा तथा अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी द्वारा किये जाने वाले कार्यों की जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. गौरव कंच-सर्जिकल विशेषज्ञ, डॉ. रोहित पराते चिकित्सा अधिकारी (मेडिसिन), डॉ. वंदना धाकड, स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. सायमा रिजवी, दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ. संजय खातरकर, मनोरोग विशेषज्ञ, डॉ. शीतल मर्सकोले., नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं डॉ. रूपेश प‌द्माकर, अस्थि रोग विशेषज्ञ के द्वारा पुरूष व महिला बंदियों की जाँच की गई। शिविर में कुल 501 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया एवं सभी बंदियों को हेल्थ कार्ड प्रदान किये गये।

       इस अवसर पर जेल अधीक्षक  योगेन्द्र तिवारी, लीगल एड डिफेंस काउंसल श्याम किशोर शुक्ला, ऐजाज खान, सुरेश कुमार राकसे, सुनील मोर, मंगल सिंह परिहार, राघवेन्द्र रघुवंशी तथा राजेश शेषकर एवं जेल कर्मचारी मौजूद रहें।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.