Betul and MP Latest News

PARIDHI BREAKING:लोगो को भा रहा साहब का गमछे वाला देशी अंदाज:कब कहा निरीक्षण करेंगे, कहा होगा भोजन, स्कूल,आंगनबाड़ी, समूह से मिलेंगे और आज फोफल्या में रात बिताएंगे कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे सबको तो पता है..!

परिधि न्यूज बैतूल/9300924744

जिले के नवागत कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे आज घोड़ाडोंगरी और शाहपुर क्षेत्र के दौरे पर है।उनका दौरा कार्यक्रम पूर्व निर्धारित और मिनट टू मिनट भी है,लेकिन यह यदि सार्वजनिक करने के लिए ही था तो शायद ही खामियां साहब को एक नजर में मिलेगी। माना कि खंड अधिकारियों को कलेक्टर के क्षेत्र में पहुंचने की जानकारी दी जानी चाहिए लेकिन मैदानी अमले को भी पता होगा तो व्यवस्था तो चाक चौबंद मिलेंगी ही। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे आज रात फोफल्या गांव में बिताएंगे यह क्षेत्र का दूरस्थ गांव है।

middle post add

कलेक्टर का दौरा कार्यक्रम की पीडीएफ पूरे क्षेत्र ही नहीं अपितु जिलेभर में जमकर फॉरवर्ड हुई है। बहरहाल निशाना पाठई ग्रामों में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जब अपने सर पर गमछा बांधा तो उनका यह देशी अंदाज लोगों को भा गया।

इस संबंध में जानकारी के लिए कलेक्टरडॉ. सौरभ संजय सोनवणे को उनके मोबाइल नंबर  917701071112 पर कॉल किया गया परंतु नेटवर्क क्षेत्र में न होने की वजह से बात नहीं हो पाई।

इनका कहना…

वैसे संभावना है कि रात गांव में रुक सकते है।दौरा कार्यक्रम हमारी तरफ से किसी को नहीं भेजा गए।

रोमित उइके, पीआरओ बैतूल

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.