बैतूल में साइबर अपराधों का मकड़जाल: 24 घंटे में 11 प्रकरण दर्ज, कुल 17 ई-Zero FIR पंजीबद्ध
✓बैतूल में साइबर अपराधों का मकड़जाल: 24 घंटे में 11 प्रकरण दर्ज, कुल 17 ई-Zero FIR पंजीबद्ध
✓साइबर अपराधों पर बैतूल पुलिस की त्वरित कार्रवाई
परिधि न्यूज बैतूल
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 24 घंटे के भीतर 11 साइबर अपराध के प्रकरण दर्ज किए गए हैं। साथ ही ई-Zero FIR प्रणाली के माध्यम से कुल 17 प्रकरण पंजीबद्ध कर संबंधित थाना क्षेत्रों को अग्रेषित कर विधि अनुसार विवेचना प्रारंभ की गई है।जिले में KYC/बैंक अपडेट के नाम पर ओटीपी एवं बैंक डिटेल प्राप्त कर ठगी के अलावा,
➡️APK/रिमोट एक्सेस ऐप डाउनलोड कराकर खाते से राशि ट्रांसफर करना।
➡️सोशल मीडिया टास्क/लाइक एंड रिव्यू के नाम पर निवेश ठगी।
➡️व्हाट्सएप निवेश/शेयर ट्रेडिंग ग्रुप के माध्यम से हाई रिटर्न का झांसा।
➡️बिजली कनेक्शन काटने की धमकी देकर तत्काल भुगतान कराना।
➡️OLX/ऑनलाइन सेलिंग में QR कोड स्कैन कराकर राशि डेबिट कराना।
➡️फर्जी कस्टमर केयर/रिफंड कॉल के माध्यम से बैंक जानकारी प्राप्त करना।
➡️लॉटरी/इनाम योजना के नाम पर प्रोसेसिंग शुल्क मांगना।जैसे साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे है।
⚠️ आमजन हेतु सावधानियां
✔️ ओटीपी, सीवीवी, एटीएम पिन या बैंक विवरण किसी से साझा न करें।
✔️ किसी भी अज्ञात लिंक/एपीके फाइल को डाउनलोड न करें।
✔️ स्क्रीन शेयरिंग या रिमोट एक्सेस ऐप इंस्टॉल न करें।
✔️ किसी भी प्रकार के निवेश से पूर्व संबंधित कंपनी/एप की वैधता जांचें।
✔️ ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें।
✔️ शिकायत www.cybercrime.gov.in� पर भी दर्ज की जा सकती है
पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन ने बताया कि
“साइबर अपराधों के विरुद्ध सख्त एवं त्वरित कार्यवाही की जा रही है। जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि प्राप्त शिकायतों पर तत्काल FIR दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। समय पर सूचना देने से ठगी गई राशि को होल्ड कराने की संभावना बढ़ जाती है। एएसपी कमला जोशी ने “साइबर अपराधी लगातार नए तरीके अपना रहे हैं, अतः आमजन सतर्क रहें। किसी भी प्रकार के लालच, धमकी या दबाव में आकर अपनी गोपनीय जानकारी साझा न करें तथा संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।”
जाने किस किस थाने में दर्ज हुए मामले
