पत्रिका तेजस्विनी सम्मान आज
केसरबाग में 12 बजे से होगा महिलाओं को समर्पित समारोह
✓पत्रिका तेजस्विनी सम्मान आज
✓केसरबाग में 12 बजे से होगा महिलाओं को समर्पित समारोह
परिधि न्यूज बैतूल
पत्रिका समाचार पत्र समूह द्वारा आज 25 जुलाई को महिलाओं को समर्पित भव्य सम्मान समारोह “तेजस्विनी” का आयोजन किया जा रहा है। दोपहर 12 बजे से सिविल लाईन स्थित केसरबाग में हर क्षेत्र की प्रेरणास्रोत महिलाओं का सम्मान किया जाएगा।सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया, नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर मौजूद रहेंगे।पत्रिका समाचार पत्र के बैतूल ब्यूरो प्रमुख घनश्याम राठौर ने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, प्रशासन, कला,संस्कृति, उद्यमिता एवं अन्य क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण को समर्पित अभिनव योगदान देने वाली महिला प्रतिभाओं को आज सम्मानित किया जाएगा।यह सम्मान न केवल उपलब्धियों का सम्मान है, बल्कि समाज को प्रेरणा देने वाली महिलाओं को मंच प्रदान करने का प्रयास भी है।