Betul and MP Latest News

बैतूल कलेक्टर डॉ.सोनवणे के नाम से साइबर ठगी का प्रयास

➡️बैतूल कलेक्टर डॉ.सोनवणे के नाम से साइबर ठगी का प्रयास
➡️नागरिकों को किया आगाह, किसी भी प्रकार की राशि का न करें लेन-देन
परिधि न्यूज बैतूल

कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के नाम, फोटो एवं पद का दुरुपयोग कर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा व्हाट्सएप तथा अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से धनराशि की मांग की जा रही है। यह गतिविधि पूर्णतः फर्जी एवं धोखाधड़ीपूर्ण है।
कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने बताया कि कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा विदेशी नंबरों जैसे +66 अथवा अन्य संदिग्ध नंबरों से संपर्क कर लोगों से किसी व्यक्ति के लिए तत्काल भुगतान करने और बाद में राशि वापस करने का झांसा देकर पैसे मांगे जा रहे हैं।
उन्होंने सभी नागरिकों एवं शासकीय अधिकारियों से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदेश, कॉल अथवा सोशल मीडिया पोस्ट पर विश्वास न करें तथा किसी भी प्रकार की धनराशि का लेन-देन न करें। यदि इस प्रकार का कोई मामला सामने आता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस एवं साइबर सेल को दें, ताकि संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.