Betul and MP Latest News

कुकरू ईको टूरिज्म सेंटर में मंत्री नरेंद्र पटेल और विधायक महेन्द्र चौहान ने लगाए पौधे

दक्षिण वनमंडल ने अब तक रोपे 7.25 लाख पौधे

✓कुकरू ईको टूरिज्म सेंटर में मंत्री नरेंद्र पटेल और विधायक महेन्द्र चौहान ने लगाए पौधे
✓दक्षिण वनमंडल ने अब तक रोपे 7.25 लाख पौधे
परिधि न्यूज बैतूल

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में दक्षिण वनमंडल ने इस वर्ष वर्षा ऋतु की शुरुआत के साथ ही एक प्रभावी पहल की है। डीएफओ विजयानन्तम टी.आर. के मार्गदर्शन में दक्षिण बैतूल वनमंडल अंतर्गत समस्त परिक्षेत्रों में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम वर्षा ऋतु के आगमन के साथ ही आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान में स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षक, आम नागरिक, वन समिति सदस्य, जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे हैं।


18 जुलाई 2025 तक वनमंडल अंतर्गत कुल 7,25,306 पौधे रोपित किए जा चुके हैं। यह जानकारी भारत सरकार के मेरी लाइफ वेब पोर्टल पर भी दर्ज की गई है। इसी क्रम में 18. जुलाई को प्रभारी मंत्री, नरेन्द्र शिवाजी पटेल, राज्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन एवं महेन्द्र सिंह चौहान, विधायक, भैंसदेही द्वारा ईको टूरिज्म केंद्र, कुकरू के प्रवास के दौरान परिसर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर उपवनमंडलाधिकारी भैंसदेही देवानंद पाण्डेय, परिक्षेत्र अधिकारी भैंसदेही जी.एस. नरगेश, वन कर्मचारी एवं अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
– 956 फोटो वायुदूत एप पर अपलोड


अब तक वनमंडल अंतर्गत 42 विद्यालयों में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम अंतर्गत स्कूली छात्र-छात्राओं, अध्यापकों और वन कर्मचारियों द्वारा मिश्रित प्रजातियों के 4665 पौधे रोपे जा चुके हैं। इन पौधों में आम, सीताफल, आंवला, पीपल, करंज और अनार जैसे फलदार व औषधीय प्रजातियां प्रमुख हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने इस अभियान में वन कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु वायुदूत एप पर पौधारोपण की फोटो अपलोड करने का लक्ष्य भी तय किया है। इस दिशा में वनमंडल के कर्मचारियों द्वारा अब तक कुल 1546 पौधे रोपित कर 956 फोटो वायुदूत एप पर अपलोड किए जा चुके हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.