Betul and MP Latest News

बेटे को मारकर कुएं में न डाल दे, इसलिए रात में जंगल और कुएं के आसपास निगरानी कर रहा परिवार

दिनभर कुएं में कांटा डालकर की छात्र की तलाश

✓दिनभर कुएं में कांटा डालकर की छात्र की तलाश
✓बेटे को मारकर कुएं में न डाल दे, इसलिए जंगल और कुएं के आसपास निगरानी कर रहा परिवार
परिधि न्यूज बैतूल (फॉलोअप)

भीमपुर क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों में रहने वाले छात्र और छात्रा के बीच प्रेम प्रसंग का मामला गंभीर मोड़ पर है। दरअसल कक्षा 12वी में पढ़ने वाले छात्र और छात्रा 14 सितंबर से गायब थे।जिनकी गुमशुदगी भीमपुर चौकी में लिखवाई गई थी। 16 सितंबर की सुबह मामले में एक नया मोड़ आया छात्रा सुबह कुछ लोगो के साथ भीमपुर चौकी पहुंची और बताया की दोनों हाथ बांधकर कुएं में कूद गए थे।हाथ झटकने पर उसका हाथ छूट गया और वह किसी तरह कुएं से बाहर आ गई।

middle post add

छात्रा के मुताबिक उसने कुएं से बाहर निकलने के बाद आधे घंटे तक छात्र का इंतजार किया जब वह बाहर नही निकला तो वह कुएं के पास से मुख्य मार्ग की तरफ आ गई और उसे ढूंढ रहे परिजन सड़क के पास मिल गए। छात्रा के कहे मुताबिक पुलिस ने जांच शुरू की। घटना स्थल देसली से 3 किमी दूर झिंझरी गांव के पास के कुएं की बताई जा रही है और यह क्षेत्र खंडवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।लिहाजा भीमपुर चौकी प्रभारी ने इस मामले की सूचना ग्राम कोटवार के माध्यम से खंडवा पुलिस को भी दी।

छात्रा के बताए अनुसार पुलिस और छात्र के परिजन मौके पर पहुंचे।कांटा कुएं में डालकर घंटो तक छात्र की तलाश की गई लेकिन शाम तक छात्र नही मिला। अंधेरा होते ही पुलिस और बाकी दल लौट गया लेकिन छात्र के परिजन अब भी मौके पर है।उन्हे आशंका है कि दिन भर की तलाश में भी जब उनका बेटा नही मिला तो लड़की के परिजन कही रात में उसे मारकर कुएं में न फेंक दे।इस आशंका से छात्र की बहने और अन्य परिजन जंगल और कुएं के आसपास निगरानी कर रहे है। परिजनों का कहना है कि पुलिस लड़की और उसके परिजनों से सख्ती से पूछताछ करें तो सच सामने आ जाएगा। छात्र के परिजनों का कहना है की पुलिस तत्परता से कारवाई नही कर रही है। परिधि न्यूज के माध्यम से परिजनों ने वरिष्ठ अधिकारियों से जल्द से जल्द बेटे को ढूंढने का अनुरोध किया है।परिजन अभी भी इस उम्मीद में है कि उनका बेटा जीवित और सकुशल मिल जायेगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.