अनाज भरकर भीमपुर से नांदा की ओर जा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा दो लोग जख्मी
✓अनाज भरकर भीमपुर से नांदा की ओर जा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा दो लोग जख्मी

मनोहर अग्रवाल खेड़ी सांवलीगढ़
भीमपुर से नांदा की ओर जा रहा आइशर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें ड्राइवर बाल बाल बच गया। ट्रक में उचित मूल्य दुकानों को सप्लाई किया गया गेहूं एवं चावल था। ट्रक ड्राइवर के साथ कुछ हमाल उचित मूल्य दुकानों पर राशन सप्लाई करने जा रहे थे।इस बीच रास्ते में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक ड्राइवर पारस सोनी केबिन ट्रक में फंसा रहा जिसमें जेसीबी एवं स्थानीय लोगो की मदद से निकाला गया। ट्रक ड्राइवर का स्वास्थ्य केंद्र भीमपुर में उपचार किया जा रहा है।