Paridhi big breaking news:हमलापुर में कोचिंग के बहाने नाबालिक बालक बालिकाओं को पढ़ाया जा रहा धर्मांतरण का पाठ..!
हिंदू सेना के पदाधिकारियों की सूचना पर मौके पर पहुंचा पुलिस बल

✓हमलापुर में कोचिंग के बहाने नाबालिक बालक बालिकाओं को पढ़ाया जा रहा धर्मांतरण का पाठ…!
✓हिंदू सेना के पदाधिकारियों की सूचना पर मौके पर पहुंचा पुलिस बल
परिधि न्यूज बैतूल

जिला मुख्यालय के हमलापुर क्षेत्र में धर्मांतरण का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है।आदिवासी अंचल में खासतौर से ग्रामीण क्षेत्र में धर्म सभाएं आयोजित कर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने के मामले पूर्व में भी सामने आ चुके हैं, लेकिन जिला मुख्यालय पर भी मिशनरी सक्रिय है एवं आदिवासी एवं गरीब तबके के लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रही है। इसका उदाहरण आज हमलापुर क्षेत्र में सामने आया जहां कोचिंग सेंटर के बहाने नाबालिक बालक बालिकाओं का माइंड वाश किया जा रहा है। इन इसके अलावा कई घरों में लोगों ने अपने धर्म के प्रति आस्था छोड़कर दूसरे धर्म को अपनाना शुरू कर दिया है। घरों में पूजा पाठ बंद कर प्रार्थना सभा में लोग भरोसा करने लगे हैं। हमलापुर क्षेत्र में लंबे समय से धर्म परिवर्तन को लेकर एक महिला के घर बाहरी लोगों का आना-जाना रहता है वार्ड वासियों की सूचना पर राष्ट्रीय हिंदू सेना द्वारा मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस की मदद से आज धर्मांतरण का भांडा फोड़ने में सफलता प्राप्त की।

राष्ट्रीय हिंदू सेना की सक्रियता से सामने आया सच

राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय सहित अन्य पदाधिकारी को जब हमलापुर क्षेत्र में बालक बालिकाओं के धर्मांतरण कराए जाने की जानकारी प्राप्त हुई तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। राष्ट्रीय हिंदू सेवा के पदाधिकारी के साथ मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके से कुछ मिशनरी के लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। करीब आठ 15 से 16 वर्ष की बालिकाएं एवं छोटे बच्चों को यहां प्रार्थना कराई जा रही थी, कोचिंग सेंटर के बहाने धर्म परिवर्तन का फंडा अपना रहे लोगो द्वारा बच्चो को अपने निशाने पर लेकर अपने धर्म से विमुख कर अन्य धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। राष्ट्रीय हिंदू सेना के पदाधिकारियों ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कारवाई की मांग की है।
एक महिला के घर से चल रहा धर्म परिवर्तन का खेल

दीपक मालवीय से प्राप्त जानकारी के अनुसार हमलापुर क्षेत्र में एक महिला के घर में आज सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को लेकर लोग पहुंच रहे थे इसके अलावा कुछ महिलाएं एवं बच्चे भी महिला के घर में एकत्रित हो रहे थे। वार्ड वासियों द्वारा हिंदू सेना को इस संबंध में पूर्व में भी सूचना दी गई थी, इसी आधार पर आज हिंदू सेना के पदाधिकारी एवं सदस्य क्षेत्र में रेकी कर रहे थे ।जैसे ही इन्हें धर्म परिवर्तन को लेकर पुष्टि हुई तत्काल गंज पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही गंज पुलिस की टीम मौके पर पहुंची महिला सहित अन्य लोग जो यहां प्रार्थना करने के लिए एकत्रित हुए थे उन्हें भी पुलिस द्वारा थाने लाया गया है। पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है। इस संबंध में जानकारी के लिए गंज थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया एवं एसडीओपी शालिनी परस्ते को कॉल किया गया उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।