शाहपुर में 1 करोड़ 2 लाख की विकास परियोजनाओं का हुआ भूमि पूजन
मुख्यमंत्री शहरी भू-अधिकार योजना के तहत किया पट्टा वितरण
✓शाहपुर में 1 करोड़ 2 लाख की विकास परियोजनाओं का हुआ भूमि पूजन
✓मुख्यमंत्री शहरी भू-अधिकार योजना के तहत किया पट्टा वितरण
✓केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद डीडी उइके और विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके की उपस्थिति में हुआ मोक्षधाम और पार्क का भूमि पूजन
✓शाहपुर में 102 लाख की विकास योजनाओं का भूमि पूजन और पट्टा वितरण कार्यक्रम संपन्न
परिधि न्यूज बैतूल

शाहपुर नगर परिषद के विजय भवन में रविवार को भूमि पूजन और पट्टा वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना (चतुर्थ चरण) के तहत मोक्षधाम, सामुदायिक भवन जीर्णोद्धार और पार्क निर्माण के लिए कुल 102 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। इस अवसर पर कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिनमें अमृत 2.0 योजना के तहत 8.66 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पार्क का निर्माण भी शामिल है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डीडी उइके (केंद्रीय राज्य मंत्री) और घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके ने भूमि पूजन के साथ-साथ मुख्यमंत्री शहरी भू-अधिकार योजना के अंतर्गत पट्टा वितरण किया। इस अवसर पर नगर परिषद शाहपुर के अध्यक्ष रोहित विक्की नायक और उपाध्यक्ष पम्मी छोटू राठौर ने विशेष भूमिका निभाई।

केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइके ने अपने संबोधन में कहा कि शाहपुर के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सरकार की ओर से हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी ताकि इस क्षेत्र के लोग बेहतर सुविधाओं का लाभ उठा सकें। विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि शाहपुर में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
नगर परिषद के पार्षदों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


नगर परिषद शाहपुर के पार्षदों ने सामूहिक रूप से विकास कार्यों की प्राथमिकताओं और योजनाओं पर चर्चा की। रोहित विक्की नायक ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया और कहा कि शाहपुर को एक आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर बनाने का सपना अब साकार होने जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद के अन्य प्रमुख पदाधिकारी और नागरिक भी उपस्थित थे।